करंट लगने से युवक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

सिवान। ओपी क्षेत्र के नबीगंज बाजार में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक नबीगंज बाजार निवासी निवासी संदेश महतो का पुत्र चंदन कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार अपने घर में विद्युत काम कर रहा था तभी करंट लगने से गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:12 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:15 AM (IST)
करंट लगने से युवक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम
करंट लगने से युवक की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

सिवान। ओपी क्षेत्र के नबीगंज बाजार में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। उसकी मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक नबीगंज बाजार निवासी निवासी संदेश महतो का पुत्र चंदन कुमार बताया जाता है। जानकारी के अनुसार चंदन कुमार अपने घर में विद्युत काम कर रहा था तभी करंट लगने से गिर गया। स्वजन उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव घर पहुंचते ही पिता संदेश महतो, मां सुनीता देवी, भाई प्रदीप कुमार, बहन नेहा, दादा हीरालाल महतो का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल कायम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दिनेश प्रसाद गुप्ता, नंदकिशोर यादव, सरपंच रविदर यादव, वार्ड संघ अध्यक्ष हरि किशोर राय, पूर्व बीडीसी रामचंदर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह, संजय मिश्रा, अनिल गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता आदि स्वजनों को सांत्वना दी।

chat bot
आपका साथी