मालपुआ का भोग लगाकर की गई मां कूष्मांडा की पूजा

मां भगवती की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी का वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम देवी भक्तों की भीड़ रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:22 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:22 PM (IST)
मालपुआ का भोग लगाकर की गई मां कूष्मांडा की पूजा
मालपुआ का भोग लगाकर की गई मां कूष्मांडा की पूजा

सिवान । मां भगवती की आराधना के पावन पर्व शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को मां दुर्गा के चौथे स्वरूप कूष्मांडा देवी का वैदिक विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम देवी भक्तों की भीड़ रही। घरों में मां का पूजन और दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। घरों में कलश स्थापित कर पूजन-अर्चन करने के साथ मंदिरों में भी भक्तों ने मत्था टेक मां से मनोकामना सिद्ध करने की प्रार्थना की। भक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां की आराधना कर आशीर्वाद मांगा। मान्यता है कि श्रद्धा भाव से मां कूष्मांडा को जो भी अर्पित किया जाए, उसे वो प्रसन्नतापूर्वक स्वीकार कर लेती हैं। लेकिन मां कूष्मांडा को मालपुए का भोग अतिप्रिय है। मंदिरों में उमडी श्रद्धा :

नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का रेला उमड़ने लगा था। देर रात तक मंदिरों के परिसर भक्तों के जयकारे से गूंजते रहे। नगर व गांवों के सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी थी। भोर की आरती के बाद मंदिरों के पट खुलते ही माता के जयकारे से परिसर गूंज उठा। भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमा का श्रद्धापूर्वक पूजन- अर्चन किया। मंदिरों के आसपास पूजन सामग्री बेचने वालों की दुकानें सजी थीं। इन दुकानों से श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, अगरबत्ती, फल, फूल सहित अन्य सामग्री खरीद मंदिरों में पूजन-अर्चन किया। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा- व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे।

श्रद्धालुओं ने घरों में किया दुर्गा सप्तशती का पाठ :

नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने नारियल व अन्य प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की। मंदिरों व घरों में हवन पूजन भी किया। भक्तों ने घरों में मां के चित्र के समक्ष पूजा की। व्रत रख मां की उपासना की। नगर के कचहरी स्थित काली मंदिर, महादेवा स्थित दुर्गा मंदिर, शेखर सिनेमा स्थित संतोषी माता मंदिर, सुदर्शन चौक स्थित दुर्गा मंदिर, गांधी मैदान स्थित बुढि़या माई मंदिर, डीएवी मोड़ स्थित दुर्गा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन पूजन किया। इस दौरान मंदिरों में भजन कीर्तन का भी दौर चलता रहा।

chat bot
आपका साथी