सिवान में रूद्र महायज्ञ में की पूजा

प्रखंड क्षेत्र के भटवलिया पंचायत के रसूलपुर हनुमत मंदिर परिसर में चल रहे रूद्र महायज्ञ में पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। गुरुवार को प्रवचन करते हुए कथावाचक मनीष महाराज ने कलयुग के प्रभावों पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:20 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:20 PM (IST)
सिवान में रूद्र महायज्ञ में की पूजा
सिवान में रूद्र महायज्ञ में की पूजा

सिवान । प्रखंड क्षेत्र के भटवलिया पंचायत के रसूलपुर हनुमत मंदिर परिसर में चल रहे रूद्र महायज्ञ में पूजा एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा को ले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण एवं जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। गुरुवार को प्रवचन करते हुए कथावाचक मनीष महाराज ने कलयुग के प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन दिनों संसार में संस्कारों का सर्वनाश हो चुका है। मानव जीवन में जिन संस्कारों की अटूट महत्ता है उनमें नामकरण संस्कार, विवाह संस्कार के साथ-साथ कई अहम संस्कार समाहित हैं, लेकिन लोगों ने सांसारिक जीवन में ग्रंथों के गुण, संतों का साथ छोड़, संस्कारों को ताक पर रख हर उस पहलू को अपना लिया है, जिससे कभी सुखमय मानव जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। उन्होंने आखिरी दौर में कहा कि यदि शांति और समृद्धि कलह मुक्त जीवन चाहते हैं तो संतों का हाथ थामें, संस्कारों को अपनाएं, ऐसा करने पर जीवन सफल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भागवत की कथा हर घर में जरूरी है, कम से कम सभी 7 दिनों का पाठ करें, बुराइयों का खात्मा होगा। जीवन में सत्संग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्पुरुषों की वाणी हमेशा फलदायी होती है। इसलिए इसका श्रवण बहुत जरूरी है। इस मौके पर यज्ञाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ मिश्रा ने कहा कि क्षेत्रवासी समय कार्यक्रम स्थल पहुंच यज्ञ को सफल बनाने में अपनी भूमिका अदा करें। कार्यक्रम के दौरान भृगुनाथ कुमार, अश्वनी कुमार, मेघनाथ बाबा, श्रद्धा चौधरी, दीनानाथ सिंह, राहुल तिवारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

--

chat bot
आपका साथी