सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सिवान के ग्रामीणों में दहशत

पिछले दो दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि देख तटवर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं स्थानीय पदाधिकारियों की चिता भी बढ़ गई है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद गुठनी के ग्यासपुर के दियरा क्षेत्रों में पानी घुस गया है इससे दियरा क्षेत्र के लोगों को पलायन करने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 17 Aug 2021 10:54 PM (IST)
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सिवान के ग्रामीणों में दहशत
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से सिवान के ग्रामीणों में दहशत

सिवान । पिछले दो दिनों से सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि देख तटवर्ती क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं स्थानीय पदाधिकारियों की चिता भी बढ़ गई है। नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद गुठनी के ग्यासपुर के दियरा क्षेत्रों में पानी घुस गया है, इससे दियरा क्षेत्र के लोगों को पलायन करने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंगलवार की दोपहर दरौली में नदी का जल स्तर 61.060 मीटर दर्ज किया गया, जबकि खतरे का निशान 60.82 मीटर है। वहीं सिसवन में नदी का जल स्तर 57.480 मीटर दर्ज किया गया, जबकि सिसवन में खतरे का निशान 57.04 मीटर है। मंगलवार को गोपालगंज रेंज के अधीक्षण अभियंता विमल कुमार नीरज, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल सिवान हरेकृष्ण प्रसाद, सहायक अभियंता प्रमोद कुमार, कनीय अभियंता रजनीश कुमार ने सोनहुला से सिसवन तक तटीय इलाकों का निरीक्षण किया। अधीक्षण अभियंता ने सहायक अभियंता हरेकृष्ण प्रसाद को सभी स्तर से तैयार रहने का निर्देश दिया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह से तैयार है।

--- जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटीय इलाके तक पहुंचा बाढ़ का पानी संसू, रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड से होकर गुजरने वाली सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाके में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इस कारण गोगरा तटबंध तक बाढ़ का पानी आने से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं किसान फसल डूबने की संभावना को ले काफी चिंतित दिख रहे हैं। कुछ किसानों की फसल डूब चुकी है। इस कारण उसके चेहरे पर मायूसी देखी जा रही है। मिर्जापुर निवासी विजय सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन के अंदर जल स्तर बढ़ने से अब दियरा की खेत के तरफ जाना मुश्किल हो गया है।

chat bot
आपका साथी