ग्रामीणों ने सोंधानी में सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

सिवान। प्रखंड की सोंधानी पंचायत के सोंधानी गांव में सड़क पर हुए जल जमाव से परेशान ग्रामीणों

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 05:12 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 05:12 PM (IST)
ग्रामीणों ने सोंधानी में सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध
ग्रामीणों ने सोंधानी में सड़क पर धान रोपकर जताया विरोध

सिवान। प्रखंड की सोंधानी पंचायत के सोंधानी गांव में सड़क पर हुए जल जमाव से परेशान ग्रामीणों ने उस पर धान की रोपनी कर शासन-प्रशासन के विरुद्ध विरोध बताया। ज्ञात हो कि सोंधानी तख्त गांव के वार्ड नं.15 में अवस्थित सड़क जो भगवानपुर-मशरख मुख्य पथ से निकल कर सोंधानी बाजार को जाती है, पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो गई है। जिससे ग्रामीणों को बाजार के तरफ आने-जाने में कठिनाई हो रही है। उक्त सड़क का कुछ हिस्सा पीसीसी है, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह से बारिश के पानी से डूब गई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने मुखिया सहित जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस सड़क की दुर्दशा की ओर कई बार दिलाया। लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। इस सड़क के ऊपर मिट्टी भड़ाई होने से सड़क कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। दो पहिया या चार पहिया वाहन का चलना मुश्किल हो गया है।जिससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर धान की बोआई कर अपना विरोध जताया। साथ ही समस्या के निदान को लेकर जिला प्रशासन से मांग की। विरोध जताने वालों में दारोगा सिंह, पिटू तिवारी, मुन्ना सिंह, अनिल सिंह, रामयोध्या साह, पवन तिवारी,विशाल सिंह, श्रीनिवास सिंह, सुदीश सिंह आदि शामिल थे। मुखिया बिदु देवी ने बताया कि जिस भाग में मिट्टी भरा गया है वह भाग काफी गहरा था।ग्रामीणों की मांग पर ही मिट्टी भराई की गई है।

chat bot
आपका साथी