सिवान में 46 हजार लोगों को लगा टीका

एक दिवसीय टीकाकरण महाअभियान में रविवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाया। सभी 599 सत्र स्थल पर टीकाकरण किया गया। कुल सत्रों में से कोविशील्ड द्वितीय डोज हेतु 19 एवं को-वैक्सीन (प्रथम एवं द्वितीय डोज) हेतु 21 सत्र बनाए गए थे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान में शाम 5 बजे तक 46 हजार 29 लोगों ने टीकाकरण कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 09:16 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 09:16 PM (IST)
सिवान में 46 हजार लोगों को लगा टीका
सिवान में 46 हजार लोगों को लगा टीका

सिवान । एक दिवसीय टीकाकरण महाअभियान में रविवार को एक बार फिर बड़ी संख्या में लोगों ने वैक्सीन लगवाया। सभी 599 सत्र स्थल पर टीकाकरण किया गया। कुल सत्रों में से कोविशील्ड द्वितीय डोज हेतु 19 एवं को-वैक्सीन (प्रथम एवं द्वितीय डोज) हेतु 21 सत्र बनाए गए थे। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा. प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि टीकाकरण महाअभियान में शाम 5 बजे तक 46 हजार 29 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस तरह महा अभियान के दौरान जिला को सांतवां स्थान प्राप्त हुआ।

बता दें कि महाअभियान के दौरान जिले में एक लाख 50 हजार लोगों को टीकाकृत करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि शहरी इलाके में टीकाकरण अब 82 फीसद तक पहुंच गया है। ग्रामीण इलाके में टीकाकरण में कमी को दूर करने के लिए अभियान चलाकर घर-घर सर्वे कर टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें एएनएम और आशा कार्यकर्ता टीम में शामिल किया गया है। शहरी इलाके में इस तरह का सर्वे अभियान पहले भी कराया गया था जो काफी कारगर रहा था। इससे टीकाकरण कहां और किस इलाके में कम रहा इसका सटीक अनुमान लगाने में आसानी होती है। अब विभाग की चुनौती दूसरे डोज के लिए लाभुक को तैयार करने की है।

बदलकर अपना व्यवहार, करें कोरोना पर वार : सीएस

सीएस ने जिलेवासियों से यह अपील की कि पर्व-त्योहारों के इस मौसम में सजग रहें, सतर्क रहें, मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें, सदैव शारीरिक दूरी का पालन करें, किसी भी प्रकार के लक्षण महसूस होने पर अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। हमेशा सरकार के दिशा निर्देशों का जरूर पालन करें। हम सब मिलकर ही कोरोना संक्रमण के चेन को रोक सकते हैं।

chat bot
आपका साथी