एक ही रात तीन घरों से नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

सिवान। थानाक्षेत्र में मंद्रापाली गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों से करीब एक लाख रुप

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Feb 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 24 Feb 2021 05:42 PM (IST)
एक ही रात तीन घरों से नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी
एक ही रात तीन घरों से नकदी समेत तीन लाख की संपत्ति की चोरी

सिवान। थानाक्षेत्र में मंद्रापाली गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों से करीब एक लाख रुपये नकद समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति को पार कर दिया। वहीं चोरों ने एक अन्य घर में भी चोरी का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के जग जाने के कारण असफल रहे। घटना को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात भोजन करने के बाद घर के सभी सदस्य सो गए थे, तभी चोरों ने सुरेश पाल के घर में छत के सहारे प्रवेश कर गए तथा कमरे का ताला तोड़कर 55 हजार रुपये नकद तथा 50 हजार के आभूषण तथा माया देवी के घर का ताला तोड़कर 12 हजार रुपये नकद एवं डेढ़ लाख के आभूषण एवं जमीन के कागजात आदि की चोरी कर ली। वहीं अशोक पांडेय के घर से हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने गांव के ही विश्वनाथ साह के घर चोरी का प्रयास किया, लेकिन स्वजनों के जग जाने के कारण वें असफल रहे। जब बुधवार को स्वजनों की नींद खुली तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। सुबह जब कुछ ग्रामीण खेत की तरफ जा रहे थे तो देखा कि अटैची, कपड़े आदि बिखरे पड़े हैं। इसकी जानकारी उनलोगों को अन्य ग्रामीणों को दी। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की जानकारी थाने को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इसमें संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है।

क्षेत्र में चोरी की घटना बढ़ने से लोगों में दहशत

संसू, पचरुखी (सिवान) : प्रखंड क्षेत्र में आए दिन बढ़ रही चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश है। वहीं ग्रामीण पुलिस प्रशासन के विफलता पर अंगुली उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस सक्रियता से गश्त करती तो इस तरह की घटनाएं नहीं होती। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त करने की मांग की। ज्ञात हो कि सराय ओपी क्षेत्र के बड़गांव स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में 14 फरवरी की रात चोरों ने चोरी का असफल प्रयास किया था। इस दौरान चोरों में सेफ काटने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। इस कारण बैंक से नकदी की चोरी होने से बच गई थी। वहीं 15 फरवरी की रात चोरों ने सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव से तीन घरों का ताला तोड़ कर एक लाख से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली थी। अभी पुलिस इन मामलों का पर्दाफाश भी नहीं कर पाई थी कि चोरों ने 23 फरवरी की रात तीन घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इससे लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश है।

chat bot
आपका साथी