अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल

जाटीसिवान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात व शुक्रवार को सड़क दुर्घटना म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 12:03 AM (IST)
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, दो घायल

जाटी,सिवान: जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में गुरुवार की रात व शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में दारौंदा थाना क्षेत्र के कोड़ारी खुर्द निवासी विनोद प्रसाद के पुत्र पंकज कुमार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव निवासी विकास कुमार सिंह और भगवानपुर थाना के चोरमा टोले जलपुरवा निवासी बच्चा राम के पुत्र दया राम शामिल हैं। पहली घटना सिवान-छपरा मुख्य पथ पर स्थित दारौंदा थाना क्षेत्र के कोडारी कला गांव समीप गुरुवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें पंकज कुमार की मौत हो गई, जबकि विवेक कुमार घायल हो गया। बताया जाता है कि पंकज एवं विवेक दशहरा का मेला देखकर गुरुवार की रात घर आ रहे था। इसी दौरान एक तेज गति से आ रही वाहन ने दोनों भाइयों को कुचल दिया। इसमें पंकज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पंकज पेंटर का काम करता था। मृत पंकज की पत्नी पूजा देवी अपनी दो पुत्री भावना और साक्षी के साथ मायके गई थी। वहीं घायल भाई विवेक कुमार प्रसाद के बयान पर अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दूसरी घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटवालिया गांव के समीप 14 अक्टूबर की देर रात की है जहां आटो और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल गए, जिनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है। मृतक की पहचान विकास कुमार सिंह के रूप में हुई जबकि घायल में गोलू कुमार यादव एवं छोटन कुमार यादव है। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार में आ रहे आटो के चालक ने विकास की बाइक में टक्कर मार दी और गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां तीनों की स्थिति को गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया, गोरखपुर जाने के क्रम में विकास कुमार की मौत हो गई। वही दोनों घायलों का इलाज पटना में चल रहा है। तीसरी घटना बसंतपुर के कन्हौली स्टेट हाई वे 73 पर शुक्रवार की सुबह की है। जहां शहर के तरफ से आ रहे एक ट्रक के चालक ने सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को धक्का मार दिया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल को बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। मृतक भगवानपुर थाना के चोरमा टोले जलपुरवा निवासी बच्चा राम का पुत्र दया राम बताया जाता है। उधर बसंतपुर के तरफ भाग रहे ट्रक को थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने प्रखंड कार्यालय के पास जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। चालक यूपी के देवरिया जिले के सलेमपुर थाने के जयराम कौड़िया निवासी छोटेलाल प्रसाद है।

chat bot
आपका साथी