सदर अस्पताल के महिला वार्ड में सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम

सिवान। सदर अस्पताल के महिला वार्ड में सुरक्षा के इंतजाम नहीं के बराबर है। एक तरफ जहां गं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Feb 2021 05:42 PM (IST) Updated:Wed, 17 Feb 2021 05:42 PM (IST)
सदर अस्पताल के महिला वार्ड में सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम
सदर अस्पताल के महिला वार्ड में सुरक्षा के नहीं हैं इंतजाम

सिवान। सदर अस्पताल के महिला वार्ड में सुरक्षा के इंतजाम नहीं के बराबर है। एक तरफ जहां गंदगी का पर्याय बने महिला वार्ड में साफ-सफाई की व्यवस्था ना के बराबर है। जिससे मरीजों को एक तरफ जहां संक्रमण का खतरा बना रहता है, वहीं दूसरी ओर नवजात बच्चों के चोरी हो जाने की डर मरीजों व तीमारदरों को सताने लगती है। इसके पूर्व भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी है। फिर भी अस्पताल प्रशासन इसको लेकर सजग नहीं दिख रहा है। बता दें कि सदर अस्पताल के महिला वार्ड में हर समय बच्चों की किलकारी की गूंज रहती है। इस वार्ड में प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक गर्भवती महिलाओं को भर्ती किया जाता है। महिला तथा नवजात बच्चों की देखभाल के लिए इस वार्ड में ममता कार्यकर्ता तथा एएनएम 24 घंटे तैनात रहती हैं। महिला वार्ड में भर्ती महिला मरीजों को ममता की छांव मिल रही है। लेकिन चिकित्सक इस वार्ड में कम ही नजर आती हैं।

-

महिला वार्ड का एक गेट किया गया था बंद :

बता दें कि महिला वार्ड में पूर्व में हुए बच्चा चोरी के बाद महिला वार्ड में प्रवेश व निकास के लिए एक गेट किया गया है। वहीं गेट पर गार्ड की तैनाती हुई थी, लेकिन अब सब कुछ पहले जैसा हो गए है। सुरक्षा गार्ड को भी हटा दिया गया है। जिसे बच्चा चोरी का डर हमेशा बना रहता है।

-

कहते हैं प्रबंधक : अभी के समय में महिला वार्ड में सुरक्षा गार्ड नहीं है। लेकिन जो सदर अस्पताल में सुरक्षा गार्ड तैनात है हर जगह निगरानी करते रहते हैं। साफ-सफाई को लेकर सफाईकर्मी की भी नियुक्ति की गई है।

एसरारूल हक, अस्पताल प्रबंधक, सदर अस्पताल

chat bot
आपका साथी