ट्रक की टक्कर से शिक्षक घायल

थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी शिक्षक जसवंत कुमार सिंह सारण जिले के दाउदपुर थाना के पास दाउदपुर-एकमा मुख्य पथ पर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 05:22 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 05:22 PM (IST)
ट्रक की टक्कर से शिक्षक घायल
ट्रक की टक्कर से शिक्षक घायल

सिवान । थाना क्षेत्र के राजपुर निवासी शिक्षक जसवंत कुमार सिंह सारण जिले के दाउदपुर थाना के पास दाउदपुर-एकमा मुख्य पथ पर ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि जसवंत कुमार सिंह छपरा में विधानसभा चुनाव ड्यूटी पर थे। मंगलवार को मतदान समाप्त होने के बाद छपरा में रुक गए थे और बुधवार की सुबह अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी दाउदपुर-एकमा मुख्य पथ पर ट्रक से धक्का लगने से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही उनके भाई सत्येंद्र नारायण सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके भाई को स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी