हाई टेंशन तार के चपेट में आने से वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

सिवान। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार की दोपहर हाई टेंशन तार की चपेट में आने स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:09 AM (IST)
हाई टेंशन तार के चपेट में आने से वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम
हाई टेंशन तार के चपेट में आने से वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम

सिवान। थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रविवार की दोपहर हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक राजपुर निवासी रवींद्र सिंह बताया जाता है। बताया जाता है कि रवींद्र सिंह गांव के हरदेव बाबा के स्थान के पास अपने बथान में जा रहे थे। तभी बथान के कुछ दूरी पर हाई टेंशन तार उनके शरीर पर टूटकर गिर गया। जिससे करंट लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और विद्युत विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई तथा उन्हें इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया। स्वजन इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंच कर स्वजनों का फर्द बयान ली तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को चार पुत्र तथा एक पुत्री है। इसमें दो पुत्र अविवाहित हैं। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढांढ़स बंधा रहे थे।

विद्युत विभाग की लापरवाही से हो रही घटनाएं

जासं, सिवान: जिले में विभिन्न जगहों पर जर्जर तार है। कहीं-कहीं लंबी दूरी पर पोल होने के चलते तार नीचे लटक गए हैं।

इसके बावजूद विद्युत विभाग इसपर ध्यान नहीं दे रहा है। दरौंदा प्रखंड के कोड़र गांव में भी 11 हजार के हाईटेंशन तार चवंर में लटका हुआ है। लेकिन विद्युत विभाग वहां एक पोल लगाने में अक्षम दिख रहा है। आए दिन उसी रास्ते से किसान

खेत की बोआई कराने के लिए जाते हैं। अगर तार की चपेट में आ गए तो इसके लिए विद्युत विभाग ही जिम्मेदार होगा। हालांकि इस संबंध में कई बार पोल लगाने के लिए महाराजगंज के विद्युत पदाधिकारियों को सूचित भी किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी