सिवान में नियोजित शिक्षक को प्रधानाध्यापक बनाने पर भड़के जनप्रतिनिधि

प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख शशिकांत सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 09:46 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 09:46 PM (IST)
सिवान में नियोजित शिक्षक को प्रधानाध्यापक बनाने पर भड़के जनप्रतिनिधि
सिवान में नियोजित शिक्षक को प्रधानाध्यापक बनाने पर भड़के जनप्रतिनिधि

सिवान। प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख शशिकांत सिंह की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक गहमागहमी के बीच सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुखिया संदेश महतो ने बीईओ कुमार संजीव से जानना चाहा कि विद्यालयों में नियमित शिक्षकों के रहते हुए नियोजित शिक्षकों को प्रधानाध्यापक बनाने का क्या कारण है। पूरे प्रखंड की सूची उपलब्ध कराई जाए। मुखिया संजय भारद्वाज उर्फ सोनू सिंह ने वरीय शिक्षकों को नजरअंदाज कर कनीय शिक्षकों को प्रधानाध्यापक क्यों बनाया गया है, इसका जवाब बीईओ से मांगा। बीईओ द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर मुखिया भड़क गए। इसमें हस्तक्षेप करते हुए बीडीओ रज्जन लाल निगम ने कहा कि एक माह के अंदर सबको सूची उपलब्ध करा दी जाएगी और नियमानुसार प्रधानाध्यापक बहाल कर दिए जाएंगे। मुखिया मुकेश कुमार सुमन ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवा टोला में भवन निर्माण अधूरा रहने तथा मुखिया संदेश महतो द्वारा मनरेगा पीओ नीरज पांडेय से मनरेगा कार्य बंद करने का मुद्दा उठाया गया। बाद में किसानों के फसल बीमा की सूची उपलब्ध कराने की बात कृषि पदाधिकारी से कही। कृषि समन्वयक अरविद उपाध्याय व बीसीओ शशिकांत कुमार ने इसकी विस्तृत जानकारी दी। बैठक में पंचायत समिति सदस्यों ने पंचायतवार शिविर लगाकर वैक्सीनेशन कार्य कराने की मांग की गई। इस मौके पर सीओ सुनील कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार रविरंजन, उपप्रमुख कन्हैया यादव, मुखिया भगवान साह, नजीर अंसारी, रंजू सिन्हा, गीता देवी, रीना देवी, मनोज गुप्ता, कामेश्वर राय, धर्मेंद्र मांझी, मनौवर हुसैन, रमेश कुमार कुशवाहा, रंजू देवी आदि कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी