पानापुर में भाजपा के खिलाफ भाकपा माले की जन अधिकार पद यात्रा

देश मे बढ़ते साम्प्रदायिक दंगे, दलित उत्पीड़न एवं आम जनता के अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को जन अधिकार पद यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Apr 2018 10:07 PM (IST) Updated:Sat, 28 Apr 2018 10:07 PM (IST)
पानापुर में भाजपा के खिलाफ भाकपा माले की जन अधिकार पद यात्रा
पानापुर में भाजपा के खिलाफ भाकपा माले की जन अधिकार पद यात्रा

सारण। देश मे बढ़ते साम्प्रदायिक दंगे, दलित उत्पीड़न एवं आम जनता के अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं की ओर से शनिवार को जन अधिकार पद यात्रा निकाली गई। भाकपा माले के प्रभारी जिला सचिव सभापति राय के नेतृत्व में दर्जनों माले कार्यकर्ता शनिवार की सुबह प्रखंड मुख्यालय स्थित पानापुर बाजार पहुंचे। वहां से पदयात्रा शुरु कर फकुली, पोखरेड़ा, गलिमापुर, चैनपुर, खरांटी आदि गांवों का भ्रमण करते हुए तरैयां बाजार तक लगभग सात किलोमीटर तक पदयात्रा की। इस मौके पर माले नेता सभापति राय ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। देश में आए दिन कहीं न कहीं रेप की घटना हो रही है और सरकार आरोपियों को बचाने में लगी है। उन्होंने कहा कि देश के संवैधानिक ढांचे को सुरक्षित रखने के लिए भाजपा सरकार को हटाना होगा। पदयात्रा में रजनीकांत रमण, नागेंद्र प्रसाद, लगन राम, गौतम प्रसाद, चंदेश्वर सहनी ,आइसा नेता अनुज कुमार दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी