सिवान की बेटी प्रज्ञा ने बोर्ड की परीक्षा में कुरुक्षेत्र में लहराया परचम

जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के टारी पंचायत के भांटी गांव की बेटी प्रज्ञा पांडेय ने बोर्ड की परीक्षा में कुरुक्षेत्र में परचम लहराया है। परीक्षा फल आने के बाद उसके गांव में खुशी का माहौल है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:17 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:17 PM (IST)
सिवान की बेटी प्रज्ञा ने बोर्ड की परीक्षा में कुरुक्षेत्र में लहराया परचम
सिवान की बेटी प्रज्ञा ने बोर्ड की परीक्षा में कुरुक्षेत्र में लहराया परचम

सिवान । जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के टारी पंचायत के भांटी गांव की बेटी प्रज्ञा पांडेय ने बोर्ड की परीक्षा में कुरुक्षेत्र में परचम लहराया है। परीक्षा फल आने के बाद उसके गांव में खुशी का माहौल है।

बता दें कि हरियाणा में मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा का परीक्षाफल शनिवार की देर शाम जारी हुई। इसमें राशबिहारी पांडेय की बेटी प्रज्ञा पांडेय हरियाणा राज्य में 98.8 प्रतिशत अंक मिले। जिससे राज्य में सातवां स्थान प्राप्त हुआ। वहीं अपने जिले में जिला टॉपर का स्थान प्राप्त हुआ। बेटी को बेहतर स्थान प्राप्त होने पर स्वजन आपस में व गांव में मिठाइयां बांटी। स्वजनों ने बताया कि घर में एक बार और पहले खुशियां आई थीं, जब सुधा के दादा पंडित स्व. मुरलीधर पांडेय को राष्ट्रपति आर वेंकट रमण द्वारा राष्ट्रपति पदक से ज्योतिष विज्ञान के सम्मान से 1988 में सम्मानित किया गया था। प्रज्ञा पांडेय के पिता ने बताया की आगे साइंस से पढ़ाई कर उसे डॉक्टर बनने की इच्छा है। प्रज्ञा पांडेय के पिता हरियाणा के जिला कुरुक्षेत्र में एक कॉलेज में हिदी के प्रोफेसर हैं। जहां पर रह कर वह पढ़ाई करती है। उनके पिता ने बताया बताया कि प्रज्ञा पढ़ाई के प्रति काफी रुचि रखती है। जिसके परिश्रम का फल उसे मिला है। प्रज्ञा की सफलता पर नवीन कुमार पांडेय, नागेन्द्र मांझी, जिला पार्षद राजबली माझी, आदित्य पांडेय, प्रभा पांडेय, सत्यम दुबे सहित अन्य लोगो ने बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी