चितक व कुशल संगठनकर्ता थे पं. दीनदयाल

जिले में विभिन्न केंद्रों पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। शहर के महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक महान राष्ट्रवादी चितक विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे। उनका लक्ष्य सभी का विकास था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 09:38 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 09:38 PM (IST)
चितक व कुशल संगठनकर्ता थे पं. दीनदयाल
चितक व कुशल संगठनकर्ता थे पं. दीनदयाल

सिवान । जिले में विभिन्न केंद्रों पर शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। शहर के महादेवा स्थित पंचमुखी शिव मंदिर परिसर में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय एक महान राष्ट्रवादी चितक, विचारक तथा कुशल संगठनकर्ता थे। उनका लक्ष्य सभी का विकास था।

कहा कि उन्होंने अखिल भारतीय जनसंघ के विभिन्न दायित्व का एकात्म मानववाद की प्रेरणा के साथ निर्वाहन किया तथा देश सेवा में अपना प्राण त्याग दिया। उनका सपना लक्ष्य अंत्योदय के तहत विकास की किरण समाज के अंतिम व्यक्ति तक गरीब, शोषित तथा वंचित व्यक्ति सभी तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना था। उनके एकात्म मानववाद दर्शन अंत्योदय के परिकल्पना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में साकार कर रहे हैं। कहा कि सरकार उनसे प्रेरित होकर विभिन्न योजनाओं को पं. दीनदयाल के नाम पर रखा तथा वृहद स्तर पर योजनाओं का लाभ गरीबों को मिल रहा है। कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसके पूर्व मंत्री ने मंदिर प्रांगण में स्थित शिवलिग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व विधायक व्यासदेव प्रसाद, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष गणेश कसेरा, राजन साह, लीसा लाल, सत्यम भारतीय, अनुरंजन मिश्रा, धनंजय सिंह, संतोष यादव, विश्वकर्मा चौहान, नंद प्रसाद चौहान, अनिल गिरि, अर्चना सिंह, पूनम गिरि, सुनीता जायसवाल, सुधीर जायसवाल, कुंदन सिंह, रविरंजन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, दीपू सिंह चंदेल, विनय सिंह उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनुराधा गुप्ता ने किया।

स्वास्थ्य मंत्री को किया सम्मानित :

सिवान कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष सह राजद नेता रामायण चौधरी ने महादेवा शिव मंदिर में आयोजित जयंती समारोह के दौरान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

------------------------

मनी जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल की जयंती

नगर स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में जिला संयोजक बबलू साह व भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रविजय प्रकाश उर्फ हैप्पी यादव के नेतृत्व में हलीम टोला स्थित शक्ति केंद्र पर जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जिला संयोजक ने कहा कि पं. दीनदयाल सच्चे देश भक्त थे। आज उन्हीं की सोच के कारण भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। सही मायने में भाजपा के एक सच्चे व कर्मठ कार्यकर्ता थे। इस अवसर पर बच्चों के बीच मिठाई बांटी गई। मौके पर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर साह, सुरेश राम, संजय प्रसाद, बलिराम भगत, शंभू प्रसाद, प्यारेलाल सोनी, भरत मांझी, रामू प्रसाद, चंद्रशेखर साह, हरेंद्र सिंह, मंटू सिंह, पंकज सिंह, हरेराम यादव, शर्मानंद राम, सोनू सोनी, सुग्रीम सोनी, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राकी तुरहा, अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार मांझी, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अर्चना सिंह, गोविद बासु, धरेंद्र कुमार, शर्मा प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी