पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नवादा जिले के पकरीबरावा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में दुर्गापूजा को लेकर शनिवार को मा का पट खुलते ही प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी स्थान थाना रोड बीच बाजार हॉस्पिटल दुर्गा स्थान सहित कई दुर्गा स्थानों में माता को खोईछा भरने के लिए महिला और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:06 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 11:06 AM (IST)
पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
पट खुलते ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

गया । नवादा जिले के पकरीबरावा प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में दुर्गापूजा को लेकर शनिवार को मा का पट खुलते ही प्रखंड मुख्यालय स्थित देवी स्थान, थाना रोड, बीच बाजार, हॉस्पिटल दुर्गा स्थान, सहित कई दुर्गा स्थानों में माता को खोईछा भरने के लिए महिला और पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों ने शारीरिक दूरी का पालन कराते हुए डलिया चढ़वाया। कोरोना काल में इस बार दुर्गापूजा की रौनक फीकी रही। इसके बावजूद पूजा के प्रति लोगों की आस्था बनी रही।

मा के दर्शन कर भक्तों ने लगाए जयकारे :

भक्तों की ऐसी आस्था कि कोरोना संक्रमण के बावजूद मा के दर्शन करने को लेकर उनके दरबार में हाजिरी लगाते रहे। कालरात्रि की पूजा करने के बाद मंदिरों में स्थापित मा की प्रतिमा का पट भक्तों के लिए खोल दिया गया। मा के दर्शन को आतुर भक्त उनके दरबार में सुबह से ही कतार में लगे थे। देवी स्थान के पुजारी शकर पाण्डेय एवं शंभु पाण्डेय ने कहा कि सप्तमी की पूजा और आरती के करने के बाद भक्तों के लिए मा का दरबार सुबह से खोल दिया गया। मंदिर में किसी प्रकार की भीड़ न हो जिसके लिए मंदिर प्रशासन की ओर से सख्त व्यवस्था की गई थी। मंदिर में आने वाले भक्तों को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क लगा कर प्रवेश दिया गया। इसके बाद भक्त शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मा के दर्शन किए। पकरीबरावा में देवी मंदिर में भक्तों को दर्शन करने को लेकर खास व्यवस्था की गई। मंदिर में किसी प्रकार की कोई भीड़ न हो, इसके लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई। साईनिग स्टार क्लब समिति के सौजन्य से भारत माता कई वर्षो से बनाया जा रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष गुड्डू ने बताया कि लगभग वर्ष 1999 ई. से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष ने बताया कि भारत माता को मूíत निर्माण एवं सौंदर्य रूप देने का काम मूíतकार मुकेश कुमार ने किया। इधर, रालोसपा प्रत्याशी राजेन्द्र प्रसाद ने कई पूजा स्थलों का भ्रमण कर जीत का आशीर्वाद प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी