सिवान में 150 ग्राम चरस के साथ कुख्यात गिरफ्तार, हत्या के मामले में पुलिस को थी तलाश Siwam News

सिवान से शनिवार को चरस के साथ एक कुख्यात को गिरफ्तार किया गया। हिरासत में लिए गए आरोपित की हत्या और अन्य संगीन मामलों में पुलिस को तलाश थी।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 12:31 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 12:31 PM (IST)
सिवान में 150 ग्राम चरस के साथ कुख्यात गिरफ्तार, हत्या के मामले में पुलिस को थी तलाश Siwam News
सिवान में 150 ग्राम चरस के साथ कुख्यात गिरफ्तार, हत्या के मामले में पुलिस को थी तलाश Siwam News

सिवान, जेएनएन। मैरवा थाना की गश्त दल ने दरौली मोड़ से शनिवार की देर रात 150 ग्राम चरस के साथ कई मामलों में वांछित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम कुख्यात मनोज गुप्ता है। ये गुठनी थाना क्षेत्र के डरौली मठिया का रहने वाला था।

आरोपित पर एक दर्जन मामले पहले से हैं दर्ज

मनोज पर गुठनी, दरौली, नौतन, आंदर सहित जिले के कई अन्य थानों में लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मनोज गुप्ता नौतन, मैरवा थाने में आर्म्स एक्ट और हत्या के मामले में आरोपित था। ,इसके साथ ही कई अन्य थानों में लूट व छिनतई की घटनाओं को अंजाम दे चुका था।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

शनिवार को मैरवा थानाध्यक्ष विनोद सिंह को गुप्त सूचना मिली कि मनोज मैरवा थाना अंतर्गत दरौली मोड़ पर के पास आया हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम के साथ वो छापेमारी करने पहुंच गए। छापेमारी के क्रम में मनोज ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 150 ग्राम चरस भी बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी