सिवा के अस्पताल में महिला वार्ड में बेड से गायब मिली चादर

पिछले डेढ़ वर्षों में सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सु²ढ़ करने का प्रयास किया है। स्वास्थ्य सेवा में सुधार को ले कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि लोगों को अस्पतालों में बेहतर सुविधा मिल सके लेकिन जब जागरण टीम ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया तो वास्तविकता कुछ और दिखी। अस्पताल में कुछ कर्मी इधर-उधर थे तो पानी पीने की जगह पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहीं अस्पताल में महिला वार्ड में लगे बेड पर चादर ही गायब थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 09:55 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 09:55 PM (IST)
सिवा के अस्पताल में महिला वार्ड में बेड से गायब मिली चादर
सिवा के अस्पताल में महिला वार्ड में बेड से गायब मिली चादर

सिवान । पिछले डेढ़ वर्षों में सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सु²ढ़ करने का प्रयास किया है। स्वास्थ्य सेवा में सुधार को ले कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं ताकि लोगों को अस्पतालों में बेहतर सुविधा मिल सके, लेकिन जब जागरण टीम ने मंगलवार को मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया तो वास्तविकता कुछ और दिखी। अस्पताल में कुछ कर्मी इधर-उधर थे तो पानी पीने की जगह पर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। वहीं अस्पताल में महिला वार्ड में लगे बेड पर चादर ही गायब थी। पूर्वाह्न 10.27 बजे :

अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कर्मी दिलीप कुमार मरीजों की पर्ची काट रहे थे। इस दौरान छह-सात मरीज काउंटर के समक्ष कतार में खडे़ थे। पूर्वाह्न 10.35 बजे

स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में कोई चिकित्सक नहीं था। कक्ष के बाहर दो-तीन मरीज चिकित्सक का इंतजार कर रहे थे। मिल्की मधवापुर निवासी अवधेश साह ने बताया कि यहां 10 बजे से चिकित्सक का इंतजार कर रहे हैं। कर्मियों ने बताया कि महिला चिकित्सक ममता शर्मा की ड्यूटी है। वे किसी काम से निकली हैं, तुरंत आएंगी। इसके तुरंत बाद ही पांच-छह महिला मरीज इलाज कराने के लिए पहुंच गईं। कुछ देर के बाद चिकित्सक डा. ममता शर्मा भी पहुंचकर मरीजों की स्वास्थ्य जांच करने लगीं। इस दौरान वह मरीजों को दवा लिख आवश्यक परामर्श दे रही थीं। पूर्वाह्न 10.50 बजे :

चिकित्सा पदाधिकारी पवन कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह के कक्ष में ताला लगा हुआ था। इस संबंध में पूछे जाने पर पता चला कि स्वास्थ्य विभाग के पुराने भवन में बैठक में शामिल होने गए हैं। पूर्वाह्न :10.55 बजे :

महिला वार्ड में बेड पर कहीं भी चादर नहीं बिछायी गयी थी, जबकि नियम के मुताबिक मंगलवार को आसमानी रंग की चादर रहनी चाहिए। हालांकि वार्ड में साफ-सफाई थी। वहीं कमरों में स्वास्थ्यकर्मी बिना मास्क लगाए बैठे थे। उनमें कोविड-19 का कोई भय नहीं था। कहते हैं पदाधिकारी :

चिकित्सा पदाधिकारी डा. पवन कुमार ने बताया कि अस्पताल 55 में 37 दवाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल में एआरवी की दवाएं, आक्सीजन समेत अन्य दवाएं उपलब्ध हैं। किसी मरीज को कोई परेशानी नहीं होने दी जाती है। अस्पताल में सभी कर्मियों को सफाई तथा मास्क लगाने के लिए कहा गया है। अस्पताल में सात चिकित्सकों की जगह चार चिकित्सक उपलब्ध हैं। 19 एएनएम समेत करीब दो दर्जन स्वास्थ्यकर्मी हैं। अस्पताल में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। बेड पर चादर क्यों नहीं थी इसकी जांच कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी