होम क्वारंटाइन में रहने वाले प्रवासियों को किराए के साथ मिलेंगे 500 रुपये

सिवान। प्रखंड मुख्यालय के क्वारंटाइन सेंटरों में नहीं रहने वालों को प्रवासी कामगारों को निष्क्रमण सहायता राशि मिलेगी। इसके तहत रेलवे के किराया के साथ पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि किसी भी सूरत में उन्हें एक हजार रुपये से कम नहीं मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:07 AM (IST)
होम क्वारंटाइन में रहने वाले प्रवासियों को किराए के साथ मिलेंगे 500 रुपये
होम क्वारंटाइन में रहने वाले प्रवासियों को किराए के साथ मिलेंगे 500 रुपये

सिवान। प्रखंड मुख्यालय के क्वारंटाइन सेंटरों में नहीं रहने वालों को प्रवासी कामगारों को निष्क्रमण सहायता राशि मिलेगी। इसके तहत रेलवे के किराया के साथ पांच सौ रुपये दिए जाएंगे। हालांकि किसी भी सूरत में उन्हें एक हजार रुपये से कम नहीं मिलेगा। डीडीसी सुनील कुमार ने बताया कि रेड जोन घोषित मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, सूरत, अहमदाबाद, पुणे, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा और बेंगलुरु के अलावा अन्य शहरों से आने वाले प्रवासियों को प्रखंडों में बने क्वारंटाइन सेंटरों की जगह होम क्वारंटाइन में रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव ने इस संदर्भ में निर्देश जारी किया है। साथ हीं इसके लिए सभी प्रवासी कामगारों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है।

chat bot
आपका साथी