मौसम विभाग का अलर्ट, तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना

सिवान । जिले में इनदिनों सुबह व शाम आकाश में बादल छा रहे हैं। इससे शाम को ठंड महसूस हो रही है लेकिन दिन का तापमान दिनोंदिन बढ़ रहा है। बीच में पछिया हवा का प्रकोप चल रहा था।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 10:36 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 10:36 PM (IST)
मौसम विभाग का अलर्ट, तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना
मौसम विभाग का अलर्ट, तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना

सिवान । जिले में इनदिनों सुबह व शाम आकाश में बादल छा रहे हैं। इससे शाम को ठंड महसूस हो रही है, लेकिन दिन का तापमान दिनोंदिन बढ़ रहा है। बीच में पछिया हवा का प्रकोप चल रहा था। वहीं मंगलवार को मौसम विभाग ने सिवान सहित करीब एक दर्जन जिलों में तेज आंधी के साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है। इसके साथ ही लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी भी दी है। विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया जिलें में खासकर आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका जाहिर की गई है। अगर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई तो पिछले साल की तरह एक बार भी किसानों को मौसम की मार का खामियाजा झेलना पड़ेगा। किसान फसल नुकसान होने से दोहरी मार के शिकार हो जाएंगे, क्योंकि इस साल रबी फसल की सिचाई के लिए जब जरूरत थी तो बारिश नहीं हुई। ऐसे में डीजल महंगा होने के बाद भी किसानों ने अपने लहलहाती फसल की सिचाई करना नहीं छोड़ा। कोरोना काल में स्थिति लचर होने के बाद भी किसानों ने काफी पैसे खर्च कर इस साल गेहूं की खेती की थी। ऐसे में फसल नुकसान से उनको काफी पीड़ा होगी। गौर करने वाली बात है कि जिले में एक लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल लगी है। 25 क्विटल प्रति हेक्टेयर पैदावार का लक्ष्य कृषि विभाग ने रखा है। अगर कोई आपदा नहीं आती है या तेज बारिश के साथ आंधी नहीं चलती है, तो इस साल अच्छी फसल होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जनवरी व फरवरी में तापमान में आई गिरावट से भले ही लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। परंतु खेतों में लगी गेहूं फसल के लिए यह मौसम संजीवनी से कम नहीं थीं। इससे गेहूं के फसल को ठंड का साथ मिला। इस समय गेहूं के अनुकूल मौसम मिल जाने के कारण किसानों में अच्छी उपज होने की उम्मीद जग गई है।

क्या कहते हैं अधिकारी

फिलहाल मौसम गेहूं की फसल के लिए ठीक है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है, अगर बारिश नहीं हुई तो गेहूं की फसल को कोई नुकसान नहीं होगा।

जयराम पाल, जिला कृषि पदाधिकारी, सिवान

chat bot
आपका साथी