अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा सिवान के मांझी-बरौली मुख्य पथ का निर्माण कार्य

सारण प्रमंडल में आने वाले छपरा-सिवान व गोपालगंज के करीब आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली मांझी-बरौली पथ का निर्माण फरवरी 2022 तक पूरा होने की संभावना है। ऐसे ये सड़क छपरा के बार्डर चंचौरा से लेकर अफराद तक करीब 20 किलो मीटर बनकर तैयार हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:34 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:34 PM (IST)
अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा सिवान के मांझी-बरौली मुख्य पथ का निर्माण कार्य
अगले वर्ष तक पूरा हो जाएगा सिवान के मांझी-बरौली मुख्य पथ का निर्माण कार्य

सिवान । सारण प्रमंडल में आने वाले छपरा-सिवान व गोपालगंज के करीब आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाली मांझी-बरौली पथ का निर्माण फरवरी 2022 तक पूरा होने की संभावना है। ऐसे ये सड़क छपरा के बार्डर चंचौरा से लेकर अफराद तक करीब 20 किलो मीटर बनकर तैयार हो गई है। इससे काफी लोगों को सहूलियत मिल रही है, आगे अफराद से लेकर नौतन तक करीब 14 किलो मीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इसमें मात्र पांच पुलिया का निर्माण करना अभी शेष है। यह कार्य जून से लगातार बारिश के चलते प्रभावित हो गया था, लेकिन अब इसे पूरा किया जाएगा।

गौर करने वाली बात है कि पथ निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही इस सड़क में कुल 32 पुल और पुलिया का निर्माण होना था। इसमें 27 पुल और पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं महाराजगंज शहर में करीब पांच किलो मीटर पीक्यूसी का कार्य भी पूरा हो गया है। बताते चलें कि पिछले साल सितंबर के महीने में इस सड़क का निर्माण कार्य भूमि पूजन के बाद शुरू हुआ था, जिसे पूरा करने को लेकर दो साल का समय दिया था।

अब वन-वे का चक्कर समाप्त

पहले से वन-वे यह सड़क अब सात मीटर चौड़ी हो जाने से दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को सहूलियत होगी। आधा दर्जन विधान सभा क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोगों को मांझी से गोपालगंज के बरौली तक सफर करने में आसान हो जाएगी। साथ ही महाराजगंज सहित छोटे-छोटे बाजारों पर गाड़ियों का जाम नहीं लगेगा।

क्या कहते हैं अधिकारी

मांझी-बरौली पथ का निर्माण कार्य 2022 में पूरा हो जाएगा। कोरोना काल में मजदूरों की समस्या, फिर बरसात से कार्य प्रभावित हुआ है। अब तेजी से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

शैलेंद्र भारती, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग।

chat bot
आपका साथी