विधान पार्षद ने किया यात्री शेड व पुस्तकालय का उद्घाटन

सिवान जिले के अलग-अलग प्रखंडों में विधान पार्षद प्रो. डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने यात्री शेड

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 10:12 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 10:12 PM (IST)
विधान पार्षद ने किया यात्री शेड व पुस्तकालय का उद्घाटन
विधान पार्षद ने किया यात्री शेड व पुस्तकालय का उद्घाटन

सिवान : जिले के अलग-अलग प्रखंडों में विधान पार्षद प्रो. डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव ने यात्री शेड तथा पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। गुठनी चौराहे पर अपने ऐच्छिक मद से फुलेना चौधरी यात्री विश्रामालय का तथा मैरवा में प्रखंड कार्यालय परिसर में पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय लोगों की मांग पर गुठनी चौराहे पर बस स्टैंड तथा ग्यासपुर में शव दाहगृह बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजू राम, राजद के हरिश्चंद्र जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि काशी नाथ मिश्रा, गुड्डू राय, सुनील नारायण सिंह उर्फ बच्चा बाबू, जदयू जिला महासचिव राकेश कुमार पाठक, कमलेश यादव सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं मैरवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत 13 लाख 51 हजार से निर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय बौद्धिक विकास के लिए जरूरी है। यहां इसकी जरूरत वे लंबे समय से महसूस कर रहे थे। प्रखंड पुस्तकालय से क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा। वे चाहते हैं कि यह पुस्तकालय राष्ट्रीय स्तर का बने। यहां अखबार और ज्ञानवर्धक पुस्तकों के साथ-साथ गांधी अंबेडकर और प्रेमचंद्र समेत व अन्य साहित्यकारों वैज्ञानिकों के जीवन पर आधारित पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। एमएलसी ने कहा कि पुस्तकालय भवन के ऊपर एक गेस्ट रूम निर्माण कराने की योजना है। इसकी प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भूमिहीन कन्या उच्च विद्यालय को प्रखंड परिसर में भूमि उपलब्ध कराने के लिए प्रयास चल रहा है। इसको लेकर वे मुख्यमंत्री से भी बात करेंगे। इस अवसर पर बीडीओ आलोक कुमार, वशिष्ठ नारायण यादव, हरिराम हाई स्कूल के प्राचार्य डॉ. उमेश चंद्र पांडेय, मुनींद्र पांडेय, जयप्रकाश यादव, वीरेंद्र कुशवाहा, मोहन प्रसाद राजभर, मुरली पटेल, डॉ. संतोष कुमार, ओमप्रकाश, संजय कुमार, अली अकबर अंसारी, निजामुद्दीन अंसारी, डॉ. मनु राय समेत कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी