सिवान में रूद्र महायज्ञ को ले निकाली कलश यात्रा

प्रखंड के भटवलिया पंचायत के रसूलपुर बाजार में आयोजित नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ को ले हाथी-घोड़े बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पांच हजार एक कन्याओं समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:04 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:04 PM (IST)
सिवान में रूद्र महायज्ञ को ले निकाली कलश यात्रा
सिवान में रूद्र महायज्ञ को ले निकाली कलश यात्रा

सिवान। प्रखंड के भटवलिया पंचायत के रसूलपुर बाजार में आयोजित नौ दिवसीय रूद्र महायज्ञ को ले हाथी-घोड़े बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में पांच हजार एक कन्याओं समेत काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान जय शिव, हर हर गंगे, हर हर महादेव, जय श्री राम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। कलश यात्रा महायज्ञ स्थल से आरंभ होकर उखई, झुन्नापुर, आकोपुर, ओरमा होते-होते बांसोपाली नदी पहुंची। जहां आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। इसके बाद कलश यात्रा बरहनी चंवर होते हुए पुन: महायज्ञ स्थल पर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने श्रद्धालुओं को महायज्ञ की सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महायज्ञ विश्व शांति एवं आपसी भाईचारा के लिए आवश्यक है। वहीं उड़ीसा से पधारे प्रवचनकर्ता उड़िया बाबा ने कहा कि यज्ञ करने से पुण्य की प्राप्ति होती है तथा मन को शांति मिलती है। साथ ही वातावरण स्वच्छ होता है। ज्ञात हो कि महायज्ञ के दौरान हवन-पूजा के साथ प्रवचन, रामलीला-रासलीला कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। प्रवचन के लिए मथुरा, काशी व प्रयोग से साधु-महात्मा पधारे हुए हैं। शाम शाम को प्रवचन और रामलीला का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा सुबह हवन, पूजा व रासलीला कार्यक्रम आयोजित होगा। यह महायज्ञ नौ दिनों तक चलेगा। महायज्ञ को सफल बनाने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, रमाकांत सिंह, अनिल सिंह पटेल, दीनानाथ सिंह पटेल, अश्वनी राजन यादव, राम इकबाल गिरि, मनोज गिरि सहित समस्त ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय है।

chat bot
आपका साथी