सिवान में विभिन्न जगहों पर निकाली गई कलश यात्रा

जिले में गुरुवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के बसंतपुर महाराजगंज भगवानपुर रघुनाथपुर सिसवन आदि प्रखंडों में कलश यात्रा के साथ विभिन्न पूजा स्थलों पर कलश स्थापना की गई। इस दौरान या देवी सर्वभूतेषु.. के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान दुर्गा मंत्रों से वातावरण गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 09:27 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 09:27 PM (IST)
सिवान में विभिन्न जगहों पर निकाली गई कलश यात्रा
सिवान में विभिन्न जगहों पर निकाली गई कलश यात्रा

सिवान । जिले में गुरुवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो गया है। इस दौरान जिले के बसंतपुर, महाराजगंज, भगवानपुर, रघुनाथपुर, सिसवन आदि प्रखंडों में कलश यात्रा के साथ विभिन्न पूजा स्थलों पर कलश स्थापना की गई। इस दौरान या देवी सर्वभूतेषु.. के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान दुर्गा मंत्रों से वातावरण गूंज उठा।

जानकारी के अनुसार बसंतपुर के खोरीपाकर, भगवानपुर के बिठुना देवी स्थल, महाराजगंज के जिगरवां, रघुनाथपुर के नरहन, सिसवन के मेहंदार आदि जगहों पर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। उसके बाद विभिन्न पूजा स्थलों पर कलश स्थापना की गई। इस दौरान पूजा स्थलों पर आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चारण् से पूरा वातावरण गूंज उठा। इस दौरान मंदिरों की आकर्षक सजावट की गई थी। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। वहीं काफी संख्या में श्रद्धालु सिसवन के मेहंदार पहुंच पूजा अर्चना की। इसके अलावा तरवारा काजी टोला स्थित मां जरती माई मंदिर समेत विभिन्न जगहों पर पूजा अर्चना की गई। पचरुखी, आंदर, हुसैनगंज, हसनपुरा, मैरवा, नौतन, बड़हरिया समेत विभिन्न प्रखंडों में शारदीय नवरात्र को मां की आराधना में लोग लीन रहे। ----

नगर पंचायत ने पूजा स्थलों पर कराई सफाई

संस, महाराजगंज (सिवान) : दशहरा पर्व को ले बैठक में एसडीओ संजय कुमार द्वारा दिए निर्देश के बाद नगर पंचायत द्वारा पूजा पंडालों के पास साफ-सफाई शुरू कर दी गई है। ईओ अरविद कुमार सिंह ने सफाई का जायजा ले रहे थे। ईओ ने बताया कि सफाई कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि साफ सफाई अच्छे ढंग से हो इसका विशेष ध्यान दें। शहर के फुलेना स्मारक पूजा स्थल, नखास चौक, पसनौली, राजेंद्र चौक आदि पूजा स्थलों की साफ सफाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी