सिवान में आज मनेगी जिउतिया

संतान की लंबी आयु के लिए किया जाने वाला जीवित्पुत्रिका या जिउतिया पर्व बुधवार को है। माताएं आज निर्जला व्रत रखेंगी। आश्विन माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी से नवमी तिथि तक जिउतिया पर्व मनाया जाता है। इस तीन दिवसीय व्रत में पहले दिन यानी मंगलवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत हुई। बुधवार को माताएं खर जितिया यानी निर्जला व्रत रखेंगी। वहीं तीसरे दिन गुरुवार को सुबह पारण के साथ यह पर्व संपन्न होगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 09:29 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 09:29 PM (IST)
सिवान में आज मनेगी जिउतिया
सिवान में आज मनेगी जिउतिया

सिवान । संतान की लंबी आयु के लिए किया जाने वाला जीवित्पुत्रिका या जिउतिया पर्व बुधवार को है। माताएं आज निर्जला व्रत रखेंगी। आश्विन माह कृष्ण पक्ष की सप्तमी से नवमी तिथि तक जिउतिया पर्व मनाया जाता है। इस तीन दिवसीय व्रत में पहले दिन यानी मंगलवार को नहाय-खाय के साथ व्रत की शुरुआत हुई। बुधवार को माताएं खर जितिया यानी निर्जला व्रत रखेंगी। वहीं तीसरे दिन गुरुवार को सुबह पारण के साथ यह पर्व संपन्न होगा।

आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि जीवित्पुत्रिका व्रत को जितिया या जिउतिया या जीमूत वाहन व्रत के नाम से जाना जाता है। इस दिन माताएं विशेषकर पुत्रों के दीर्घ, आरोग्य और सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं। इस पर्व में जितिया गूंथवाने के साथ मडुआ का आटा, नोनी का साग, सतपुतिया, झींगी, कंदा, मकई, खीरा आदि का काफी महत्व होता है। महिलाएं जिउतिया का धागा गूंथवा कर पहनती हैं। व्रत का समय उदया तिथि से होगा मान्य : आचार्य ने बताया कि अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ मंगलवार को शाम 3 बजकर 57 मिनट पर हो गया था, जो बुधवार को शाम पांच बजे तक रहेगा। व्रत का समय उदया तिथि से मान्य होगा। जीवित्पुत्रिका व्रत रखने वाली माताएं गुरुवार को सुबह सुर्याेदय के बाद से सुबह 10 बजे तक पारण करेंगी। इस व्रत में माताएं 24 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। जिउतिया व्रत में माताएं पूरे दिन निर्जला उपवास रहती हैं। राजा जीमुतवाहन और कही-कहीं महिलाएं चिल्हो और शियारो की कथा भी सुनती हैं। राजा जीमुतवाहन की पूजा पूस की प्रतिमा बनाकर की जाती है। जिउतिया व्रत कठिन व्रतों में से एक है। इस व्रत में बिना पान-पिये कठिन नियमों का पालन करते हुए व्रत पूर्ण किया जाता है।

-------------------- पेड़-पौधे भी पहुंचाते हैं मां का संदेश

संसू, गोरियाकोठी (सिवान): प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को जिउतिया का पर्व मनाया जाएगा। पुत्रवती महिलाएं अपने पुत्र की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। इन दिन माताएं अपना संदेश भगवान तक पहुंचाती हैं और एक पौधा हरियार से कहती हैं कि वह भगवान राम से जाकर कहें कि उन्होंने अपने पुत्र की सलामती के लिए निर्जला व्रत किया है।

chat bot
आपका साथी