जंगलराज से एनडीए ने दिलाई निजात : मंगल पांडेय

दारौंदा विधानसभा के लहेजी मठिया स्थित खेल मैदान में शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एनडीए प्रत्याशी कर्णजीत उर्फ व्यास सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में न्याय के साथ विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 09:41 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 09:41 PM (IST)
जंगलराज से एनडीए ने दिलाई निजात :  मंगल पांडेय
जंगलराज से एनडीए ने दिलाई निजात : मंगल पांडेय

हसनपुरा (सिवान) । दारौंदा विधानसभा के लहेजी मठिया स्थित खेल मैदान में शनिवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने एनडीए प्रत्याशी कर्णजीत उर्फ व्यास सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में न्याय के साथ विकास के लिए एनडीए प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा 15 साल पहले बिहार में कोई विकास नहीं हुआ था। बिजली, सड़क, स्कूलों की स्थिति बदतर थी। पहले जो हत्या, लूट, डकैती सहित अन्य आपराधिक घटनाएं होती थीं उसे एनडीए सरकार ने खत्म किया। उन्होंने दारौंदा के हर नागरिक को न्याय के साथ विकास के लिए मत देने को कहा। उन्होंने विपक्ष के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि आपको इंजीनियर अनुभवी मुख्यमंत्री चाहिए कि नौवीं फेल मुख्यमंत्री चाहिए। आपका एक एक वोट इसका फैसला करेगा। इसलिए तीन नवंबर को मतदान कर अनुभवी के हाथों में सत्ता देने में मदद करें। सभा के दौरान पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. विनय कुमार सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर फूल माला पहना कर स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव तथा संचालन उमाशंकर सिंह ने किया। सभा को पूर्व सांसद सह सदन विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप राम, प्रमोद सिंह, वशिष्ठ कुशवाहा, संजय यादव, जदयू नेता विजय वर्मा, महादेव पासवान, देवेंद्र तिवारी मंडल अध्यक्ष, दारौंदा के प्रभारी आनंद पाठक, शंकर भारती, विजय वर्मा आदि ने संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी