सिवान में डीसीओ ने गेहूं की खरीदारी का किया निरीक्षण

प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल में शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार झा की देखरेख में किसानों से गेहूं की खरीदारी की गई। व्यापार मंडल में गेहूं की खरीदारी न होने से किसान हलकान थे। वे अपनी उपज को बिचौलियों के हाथों सरकार के समर्थन मूल्य 1975 से कम 1600 रुपये प्रति क्विटल बेचने को मजबूर थे। शिकायत मिलने पर डीसीओ ने शनिवार को अपनी देखरेख में गेहूं की खरीदारी कराई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 09:25 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 09:25 PM (IST)
सिवान में डीसीओ ने गेहूं की खरीदारी का किया निरीक्षण
सिवान में डीसीओ ने गेहूं की खरीदारी का किया निरीक्षण

सिवान। प्रखंड मुख्यालय स्थित व्यापार मंडल में शनिवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी संतोष कुमार झा की देखरेख में किसानों से गेहूं की खरीदारी की गई। व्यापार मंडल में गेहूं की खरीदारी न होने से किसान हलकान थे। वे अपनी उपज को बिचौलियों के हाथों सरकार के समर्थन मूल्य 1975 से कम 1600 रुपये प्रति क्विटल बेचने को मजबूर थे। शिकायत मिलने पर डीसीओ ने शनिवार को अपनी देखरेख में गेहूं की खरीदारी कराई। खरीदारी के दौरान प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुरेश चौधरी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जब्बार हुसैन मौजूद थे। मौके पर मौजूद डीसीओ ने कहा कि पहले भी एक दिन खरीदारी हुई थी। आज दूसरा दिन है। उन्होंने बीसीओ व व्यापार मंडल के अध्यक्ष को निर्देश दिया कि 15 जून तक प्रतिदिन किसानों से गेहूं की खरीदारी करें। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी चयनित पैक्स अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश भेजा गया है। इनसेट गेहूं की खरीदारी न होने पर किसान परेशान

संसू, रघुनाथपुर (सिवान) : प्रखंड के संठी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बीसीओ नीतीश कुमार पर किसानों से गेहूं की खरीदारी नहीं करने की आरोप लगाया है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि रजिस्ट्रेशन करने वाला पोर्टल बराबर बंद ही बता रहा है। सहकारिता विभाग द्वारा गेहूं की खरीदारी नहीं करने के कारण किसान खरीफ की खेती के लिए गेहूं औने-पौने दाम पर बिचौलियों से बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं। इससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में बीसीओ नीतीश कुमार ने कहा कि प्रखंड में गेहूं खरीदारी का 7.35 एमटी का लक्ष्य था। पैक्स में प्रखंड के 145 किसानों से 8.37 एमटी गेहूं की खरीदारी की गई है जो 30 जून तक राज्य खाद्य निगम को दे देना है। उन्होंने कहा रजिस्ट्रेशन का पोर्टल पटना से कंट्रोल होता है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया।

chat bot
आपका साथी