सिवान एडीएम ने किया सामुदायिक किचन का निरीक्षण, कर्मियों को लगाई फटकार

प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी परिसर में बंद पड़े सामुदायिक किचन को अपर समाहर्ता विपिन कुमार राय ने मंगलवार को पुन चालू करा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 04:47 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 04:47 PM (IST)
सिवान एडीएम ने किया सामुदायिक किचन का निरीक्षण, कर्मियों को लगाई फटकार
सिवान एडीएम ने किया सामुदायिक किचन का निरीक्षण, कर्मियों को लगाई फटकार

सिवान। प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी परिसर में बंद पड़े सामुदायिक किचन को अपर समाहर्ता विपिन कुमार राय ने मंगलवार को पुन: चालू करा दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में खुशी देखी जा रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार को जिला से निरीक्षण करने आई टीम को आसपास के दुकानदारों ने बताया कि सामुदायिक किचन में तीन दिन से भोजन नहीं बन रहा है। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई थी। वहीं मंगलवार को अपर समाहर्ता ने इसका निरीक्षण कर इसे फिर से चालू कराया। उन्होंने सामुदायिक किचन के नियुक्त पदाधिकारी राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक प्रभारी राजेंद्र चौधरी शैलेश कुमार सिंह, सुदेश कुमार सिंह को डांट फटकार लगाई और किचन में साफ सफाई के साथ प्रखंड में गरीब मजदूर निस्सहाय को दोनों टाइम का भोजन देने का निर्देश दिया और कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की बात कही। वहीं बड़हरिया अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने भी सभी कर्मियों को डांट फटकार लगाते हुए अपने कार्य में बने रहने के लिए निर्देश दिया।

---- सामुदायिक किचन में जरूरतमंदों को खिलाया जा रहा खाना

फोटो- 18 डीएसआइ 6

संस, महाराजगंज (सिवान) : कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए सरकार ने प्रखंडों में जरूरतमंदों को सामुदायिक किचन की व्यवस्था की है। मुख्यालय स्थित एसकेजेआर मध्य विद्यालय में सामुदायिक किचन बनाया गया है, जहां गरीबों, निर्धनों, बेसहारों क लिए भोजन की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में बीडीओ नंद किशोर साह ने बताया कि एसकेजेआर मध्य विद्यालय में 12 मई से ही सामुदायिक किचन का संचालन किया जा रहा है। इस किचन में प्रतिदिन निर्धन, निस्सहाय, निशक्त एवं गरीबों को सुबह- शाम दो बार भोजन कराया जाताहै। भोजन मीनू के हिसाब से बन रहा है। प्रतिदिन 50 से 60 लोग भोजन कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी