सिवान में जमीन विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, प्रदर्शन

रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव में 2 दिसंबर को जमीन विवाद में मारपीट के दौरान घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक थानाक्षेत्र के संठी गांव निवासी बुटन साह का 35 वर्षीय पुत्र मैनेजर साह है। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 10:05 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 10:05 PM (IST)
सिवान में जमीन विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, प्रदर्शन
सिवान में जमीन विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, प्रदर्शन

सिवान । रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव में 2 दिसंबर को जमीन विवाद में मारपीट के दौरान घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक थानाक्षेत्र के संठी गांव निवासी बुटन साह का 35 वर्षीय पुत्र मैनेजर साह है। मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। रविवार की दोपहर जैसे ही उसका शव घर लाया गया, स्वजन आक्रोशित हो गए और रघुनाथपुर-दरौली मुख्य सड़क पर मैनेजर का शव रखकर प्रदर्शन कर आरोपितों की गिरफ्तारी व उन पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशितों को समझाने का प्रयास करने लगे। खबर प्रेषण तक पुलिस व स्थानीय प्रशासन आक्रोशितों को समझाने बुझाने में जुटी थी।

बता दें कि दो दिसंबर को संठी गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मारपीट की घटना में मैनेजर साह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों व स्वजनों की मदद से उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया था। वहीं गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया था। पटना में इलाज के क्रम में शनिवार की देर रात मैनेजर की मौत हो गई। इसके बाद स्वजनों ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामले में आरोपितों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

गांव के आठ लोगों पर लगाया हत्या करने का आरोप :

मृतक बुटन साह की मौत के बाद उसकी मां ध्रुपती देवी ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही आठ लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में उसने संठी निवासी सेना का जवान धर्मेंद्र साह, जितेंद्र साह, अतवारू साह, बेबी कुमारी, नरेश चौहान, पार्वती देवी, सुमित्रा देवी व ममता देवी को आरोपित किया है।

स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मौत की सूचना पाकर स्वजनों में कोहराम मच गया था। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। मृतक मैनेजर साह की पत्नी आशा देवी बार बार अचेत हो जा रही थी। इस दौरान गांव की महिलाओं द्वारा ढाढ़स बधाया जा रहा था। मृतक के दो पुत्र है। पहला 10 वर्ष का प्रिस कुमार व दूसरा पुत्र 8 वर्ष का गोलू कुमार है। दोनों पुत्र अपने पिता का शव देखकर रो रहे थे।

chat bot
आपका साथी