सिवान में सौ करोड़ कोविडरोधी टीकाकरण पर बनाई मानव श्रृंखला

देश में कोविडरोधी टीकाकरण सौ करोड़ होने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव की अध्यक्षता में गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं ने स्कूल बच्चों के मदद से मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री मोदी व देशवासियों को धन्यवाद दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 09:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:40 PM (IST)
सिवान में सौ करोड़ कोविडरोधी टीकाकरण पर बनाई मानव श्रृंखला
सिवान में सौ करोड़ कोविडरोधी टीकाकरण पर बनाई मानव श्रृंखला

सिवान । देश में कोविडरोधी टीकाकरण सौ करोड़ होने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्र विजय प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव की अध्यक्षता में गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं ने स्कूल बच्चों के मदद से मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री मोदी व देशवासियों को धन्यवाद दिया।

मौके पर उपस्थित जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देशवासियों ने जो जागरूकता टीकाकरण को लेकर दिखाई वह जोश भरने वाला है। मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भाजपा जिला प्रवक्ता मुकेश कुशवाहा, भाजपा जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, कुंदन सिंह, चर्चील कुशवाहा, सुमित सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडेय,नीतीश कुशवाहा, जिला महामंत्री राकेश बारी, उपाध्यक्ष राजू कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विकास यादव, जिला उपाध्यक्ष संतोष यादव, रवि रंजन श्रीवास्तव, दिलीप यादव, अजय कुमार पांडेय, विक्की कुमार, प्रिस कुमार यादव, हीराराम, अभिषेक कुमार सिंह, पप्पू यादव, सुमित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे। पीएम के प्रयास से पूर्ण हुआ 100 करोड़ लोगो का वैक्सिनेशन

जासं,सिवान: भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष संजय कुमार पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूरे देश में सौ करोड़ आबादी को कोरोना की वैक्सीन देना बहुत बड़ी कामयाबी है। इसके लिए भाजपा परिवार की ओर से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके अथक प्रयास से देश में स्वदेशी दो दो वैक्सीन का निर्माण किया गया और देश की सवा सौ करोड़ जनसंख्या में एक सौ करोड़ लोगों को टीकाकृत कर दिया गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, सुधीर जायसवाल, अनुराधा गुप्ता, जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार रोज, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री धनंजय कुमार सिंह, अमर ज्योति तिवारी, सौरभ शेखर, बबलू साह, मुकेश सिंह बंटी, कुंदन सिंह, अभिमन्यु सिंह, सत्यम कुमार सिंह सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने भी इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी