हलफनामा : देवेशकांत 42 हजार नकद के साथ चुनावी मैदान में

गोरेयाकोठी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी देवेशकांत सिंह 42 हजार नकद के साथ चुनाव मैदान में आए हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 32 हजार नकदी है। उन्होंने अपने नामांकन के हलफनामा में जिक्र किया है कि उनके पास एक मोटरसाइकिल है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 05:29 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 05:29 PM (IST)
हलफनामा : देवेशकांत 42 हजार नकद के साथ चुनावी मैदान में
हलफनामा : देवेशकांत 42 हजार नकद के साथ चुनावी मैदान में

सिवान । गोरेयाकोठी विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी देवेशकांत सिंह 42 हजार नकद के साथ चुनाव मैदान में आए हैं। वहीं उनकी पत्नी के पास 32 हजार नकदी है। उन्होंने अपने नामांकन के हलफनामा में जिक्र किया है कि उनके पास एक मोटरसाइकिल है। उन्होंने कहा है कि 2014-15 में कुल आय 5 लाख 68 हजार 441, पत्नी को 2 लाख 17 हजार 480, 2015-16 में 5 लाख 48 हजार 221 रुपये, पत्नी को 2 लाख 48 हजार 383 रुपये, 2016-17 में 5 लाख 51 हजार 980 रुपये, पत्नी को 2 लाख 59 हजार 542 रुपये, 2017-18 में 5 लाख 81 हजार 461, पत्नी को 2 लाख 61 हजार 758 रुपये, 2018-19 में 3 लाख 31 हजार 980 रुपये पत्नी को 2 लाख 98 हजार 550 रुपये आय हुआ है। देवेशकांत के पास 97 ग्राम सोना तथा पत्नी के पास 519 ग्राम सोना है। कृषि से 4 लाख 72 हजार 800 रुपये हैं। देवेशकांत पर किसी भी थाने में कोई केस दर्ज नहीं है।

-----

हलफनामा : सात लाख रुपये नकद के साथ राजद प्रत्याशी नूतन देवी चुनावी मैदान में संस, महाराजगंज (सिवान) : गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी नूतन देवी 7 लाख नकद के साथ चुनाव मैदान में हैं। नामांकन के दौरान हलफनामा में उन्होंने जिक्र किया है कि 2014-15 में कुल आय 4 लाख 98 हजार 130 रुपये, 2015-16 में 3 लाख 33 हजार 450 रुपये, 2016-17 में 3 लाख 47 हजार 290 रुपये, 2017-18 में 2 लाख 50 हजार रुपये तथा 2018-19 में 2 लाख 30 हजार आय हुई। नूतन देवी के बैंक खाते में 46373 रुपये जमा है। उनके नाम पर तीन बस वाहन है तथा 250 ग्राम सोना जिसकी कीमत 10 लाख तथा 1 किलो चांदी जिसकी कीमत 80 हजार है। नूतन देवी के पास 43 लाख 26 हजार 373 रुपये की संपत्ति है। इन पर किसी थाने में किसी प्रकार का केस दर्ज नहीं है।

chat bot
आपका साथी