माता की गोद भराई को दुर्गापूजा पंडालों में उमड़ी भीड़

नवादा जिले में शारदीय नवरात्र के अष्टमी यानी शनिवार की सुबह से दुर्गापूजा पंडालों में माता की गोदभराई के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके पूर्व शुक्रवार की शाम से रात 11 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में पूजा पंडालों का पट आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 09:24 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 09:24 AM (IST)
माता की गोद भराई को दुर्गापूजा पंडालों में उमड़ी भीड़
माता की गोद भराई को दुर्गापूजा पंडालों में उमड़ी भीड़

गया । नवादा जिले में शारदीय नवरात्र के अष्टमी यानी शनिवार की सुबह से दुर्गापूजा पंडालों में माता की गोदभराई के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके पूर्व शुक्रवार की शाम से रात 11 बजे के बीच शुभ मुहूर्त में पूजा पंडालों का पट आम लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया। माता की एक झलक पाने को श्रद्धालुओं का ताता लग गया। शनिवार की भोर से ही श्रद्धालु खासकर महिलाएं माता की गोद भराई के लिए पूजा पंडालों में पहुंचने लगीं। नवादा के प्रसाद बिगहा देवी मंदिर में माता की गोद भराई के लिए महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। मंदिर के व्यवस्थापक बास-बल्ली लगाकर श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर मंदिर में प्रवेश करा रहे थे। न्यू एरिया दुर्गा मंडप में भी माता दर्शन और गोद भराई के लिए काफी भीड़ देखी गई। लोग नारियल-चुनरी, धूप, दीप, अगरबत्ती लिए पूजा अर्चना को पहुंच रहे थे। बच्चों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

हालाकि, कोरोना काल के कारण इसबार पूर्व की भाति बड़े और भव्य मूíत और पंडाल नहीं बनाए गए हैं, फिर भी लोगो की आस्था पर कोई असर नहीं देखा जा रहा है। जिले के सभी प्रखंडों में दशहरा पर्व शाति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। कोविड 19 और चुनावी मौसम में दशहरा पूजा को शातिपूर्ण और व्यवस्थित आयोजित करने को ले जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है।

chat bot
आपका साथी