सिवान में नौ सामुदायिक रसोई में 357 लोगों ने किया भोजन

कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को कम करने व रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद गुरुवार से जिले के नौ प्रखंडों में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को भोजन करने वालों की संख्या काफी बढ़ गई थी। सभी नौ सामुदायिक रसोई में कुल 357 लोगों ने सुबह व शाम में भोजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 06:24 PM (IST)
सिवान में नौ सामुदायिक रसोई में 357 लोगों ने किया भोजन
सिवान में नौ सामुदायिक रसोई में 357 लोगों ने किया भोजन

सिवान। कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को कम करने व रोकथाम के लिए लॉकडाउन की घोषणा के बाद गुरुवार से जिले के नौ प्रखंडों में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को भोजन करने वालों की संख्या काफी बढ़ गई थी। सभी नौ सामुदायिक रसोई में कुल 357 लोगों ने सुबह व शाम में भोजन किया। इसमें सदर प्रखंड के वीएम हाईस्कूल में दो, मैरवा के हरेराम उच्च विद्यालय में 93, महाराजगंज के स्वामी कर्मदेव उच्च विद्यालय में 100, हसनपुरा के मध्य विद्यालय में 19, आंदर उच्च विद्यालय में 11, बड़हरिया बीआरसी में तीन, बसंतपुर के राजकीय मध्य विद्यालय में 65, हुसैनगंज के उर्दू मध्य विद्यालय गोपालपुर में आठ तथा गुठनी स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में 56 लोग शामिल हैं। हालांकि, अभी भी शहर के सभी गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। वीएम हाईस्कूल समेत अन्य प्रखंडों में संचालित कम्यूनिटी किचेन में खाना खाने वालों में अधिकतर बच्चे हीं शामिल थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को चावल, दाल और आलू, परवल व बैंगन की सब्जी परोसी गई। सभी भोजन खाने वाले लोगों ने इसकी तारीफ की।

काम बंद होने से परेशान लोगों को मिली राहत :

लॉकडाउन के कारण दैनिक मजदूरी करने वाले या फिर छोटे-मोटे अन्य काम करने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इनके लिए सामुदायिक किचेन राहत लेकर आई है। इसका लाभ उठाने वाले लोगों ने बताया कि सुबह-शाम भोजन मिल रहा है। बेसहारा व गरीब लोगों ने इसे अच्छा कदम बताया। कहा कि शहर के कई इलाके हैं, जहां मजदूर वर्ग के लोग अधिक रहते हैं। इन स्थानों पर भी रसोई की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी