सिवान में जरूरतमंदों को मिलने लगी दो जून की रोटी

लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद भूखा ना सोए इसलिए जिला मुख्यालय सहित नौ जगहों पर सामुदायिक किचेन की शुरुआत गुरुवार से कर दी गई। हालांकि इस किचेन की शुरुआत में जिला प्रशासन एक दिन पिछड़ गया लेकिन किचेन शुरू होते ही जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 09:16 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:16 PM (IST)
सिवान में जरूरतमंदों को मिलने लगी दो जून की रोटी
सिवान में जरूरतमंदों को मिलने लगी दो जून की रोटी

सिवान : लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद भूखा ना सोए इसलिए जिला मुख्यालय सहित नौ जगहों पर सामुदायिक किचेन की शुरुआत गुरुवार से कर दी गई। हालांकि इस किचेन की शुरुआत में जिला प्रशासन एक दिन पिछड़ गया, लेकिन किचेन शुरू होते ही जरूरतमंदों ने राहत की सांस ली।

वहीं इन किचेन के संचालन में कोई कमी नहीं हो और लोगों को भोजन सही तरीके से मिले इसकी निगरानी को एडीएम रमण कुमार सिन्हा ने मोर्चा संभाला। वे दलबल के साथ प्रखंडों में निरीक्षण को पहुंचे और वहां विधि व्यवस्था की पड़ताल की। उन्होंने दो समय हर जरूरतमंद को भोजन कराने के लिए किचेन की व्यवस्था को देख रहे कर्मियों को कहा। बीडीओ व सीओ की देखरेख में शुरू हुआ किचेन, 50 ने किया भोजन

संसू,गुठनी(सिवान) : आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को बीडीओ धीरज कुमार दूबे व सीओ शंभूनाथ राम ने संयुक्त रूप से सामुदायिक रसोईघर का उद्घाटन किया। पहले ही दिन 50 से अधिक लोगों ने भोजन भी किया। इन्हें चावल,दाल और आलू परवल की सब्जी खिलाई गई। बीडीओ ने कहाकि ठेला चालक,रिक्शा चालक समेत जितने भी मजदूर वर्ग के लोग हैं,यहां आकर भोजन करें और किसी तरह की समस्या हो तो हम लोगों से संपर्क करें। इस मौके पर सीआई तारकेश्वर पांडेय समेत कई प्रखंड कर्मी व अंचल कर्मी मौजूद रहे।

-----------

बड़हरिया में भोजन करने नहीं पहुंचा कोई जरूरतमंद

संसू, बड़हरिया (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी परिसर में गुरुवार को सामुदायिक किचेन की शुरुआत कर दी गई। किचेन की व्यवस्था के लिए नियुक्त अंचल निरीक्षक राजेंद्र चौधरी, राजस्व कर्मचारी सुदेश कुमार, राजस्व कर्मचारी शैलेश कुमार सिंह समय से पहुंच गए। लेकिन खबर प्रेषण तक यहां एक भी जरूरतमंद भोजन करने को नहीं पहुंचा। इस संबंध में बड़हरिया अंचलाधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि संभवत शुक्रवार से रसोईघर को चालू कर दिया जाएगा। इसके बावजूद अगर कोई जरूरतमंद आता है तो उसे भोजन कराया जाएगा। रसोईघर में तैनात कर्मी अपने कर्तव्य का पालन करने के लिए मौजूद हैं।

------------

अपर समाहर्ता ने सामुदायिक रसोईघर का किया निरीक्षण

संसू, बसंतपुर (सिवान): प्रखंड आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय में स्थापित सामुदायिक रसोई घर का अपर समाहर्ता रमन कुमार सिन्हा ने गुरुवार के अपराह्न निरीक्षण किया तथा आवश्यक निर्देश भी दिया । उन्होंने विद्यालय की साफ सफाई तथा रसोई घर का निरीक्षण कर संतोष जताया। कहा कि यहां मास्क तथा हैंड सैनिटाइजर हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए। भोजन के लिए आनेवाले को अगर मास्क नहीं है, तो उसे मास्क देना है। भोजन बनानेवाले, भोजन करनेवाले तथा अन्य लोगों के बीच शारीरिक दूरी का पालन होना चाहिए। सीओ सुनील कुमार ने बताया कि रिक्शा चालक , ठेलेवाले, दिव्यांग, सहित अन्य जरूरतमंद को सुबह व शाम का भोजन खिलाया जाएगा। मौके पर सीआई हरिहर सिंह कुशवाहा ,राजस्व कर्मचारी श्रीकांत यादव, हेडमास्टर वशिष्ठ प्रसाद, अजय कुमार, अंचल गार्ड सद्दाम हुसैन, कमलेश्वर सिंह आदि मौजूद थे ।

-----------

chat bot
आपका साथी