बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम

सिवान। प्रखंड के मुसेपुर गंडक नहर पर बुधवार को सामुदायिक किचन बंद होने से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यहां 10 दिनों से सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा था। बुधवार को अधिकारियों द्वारा बिना किसी सूचना के इसे बंद कर दिया गया। मुसेपुर गंडक नहर पर विस्थापित बुधवार को सुबह से ही भोजन के इंतजार में बैठे हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:38 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:38 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम
बाढ़ पीड़ितों ने किया सड़क जाम

सिवान। प्रखंड के मुसेपुर गंडक नहर पर बुधवार को सामुदायिक किचन बंद होने से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। यहां 10 दिनों से सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा था। बुधवार को अधिकारियों द्वारा बिना किसी सूचना के इसे बंद कर दिया गया। मुसेपुर गंडक नहर पर विस्थापित बुधवार को सुबह से ही भोजन के इंतजार में बैठे हुए थे। करीब 5 बजे शाम में जैसे ही लोगों को जानकारी हुई कि प्रखंड अधिकारियों द्वारा इसे बंद कर दिया गया है तो लोग आक्रोशित हो गए और मुसेपुर पुल के पास चौकी, बांस-बल्ली लगाकर सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि नोडल पदाधिकारी, रसोइया सामुदायिक किचन पर नहीं पहुंचे। सड़क जाम को लेकर सीओ अजय कुमार ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुसेपुर में बाढ़ का पानी कम होने कारण बंद कर दिया गया है। वहीं बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे के लिए भरे जा रहे फॉर्म कार्य को लेकर ब्लॉक कर्मी व्यस्त हैं। मौके पर आक्रोशित संधीर सिंह, मुन्ना सिंह, इंजीनियर राकेश यादव, विजय कुमार पांडेय, सीताराम साह, रोहित कुमार पांडेय, राजबल्लभ यादव, मंटू पांडेय, श्रीभगवान यादव, जितेंद्र यादव, डॉ. शैलेश पांडेय, पप्पू ठाकुर, अनुपम सिंह, पंकज कुमार पांडेय, विकास यादव, सोनू राम, शाहिद अंसारी, रहिम मियां आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी