महिला थानाध्यक्ष पर परिवाद दर्ज

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किशोरीलाल के न्यायालय में गड़खा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी सिकंदर राय की पत्नी गीता देवी ने महिला थाने के थानाध्यक्ष इंदिरा रानी एवं अन्य 10-12 पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर अलमीरा पलंग आदि तोड़कर थाने ले जाने को लेकर परिवाद दर्ज कराया हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Apr 2018 10:08 PM (IST) Updated:Sat, 28 Apr 2018 10:08 PM (IST)
महिला थानाध्यक्ष पर परिवाद दर्ज
महिला थानाध्यक्ष पर परिवाद दर्ज

सारण। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी किशोरीलाल के न्यायालय में गड़खा थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी सिकंदर राय की पत्नी गीता देवी ने महिला थाने के थानाध्यक्ष इंदिरा रानी एवं अन्य 10-12 पुलिसकर्मियों पर घर में घुसकर अलमीरा पलंग आदि तोड़कर थाने ले जाने को लेकर परिवाद दर्ज कराया हैं। उन्होंने कहा है कि महिला थाना कांड संख्या 47/ 18 में उसके पति आरोपी थे और न्यायालय से जमानत करा कर थाने में रिकॉल दे चुके थे। उसके बावजूद भी थानाध्यक्ष द्वारा यह सब कार्रवाई की गई हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने पंजीकृत करने का आदेश दिया है। न्यायालय में शबे बरात की छुट्टी अब 2 को

जासं, छपरा : छपरा व्यवहार न्यायालय के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमेश तिवारी ने शबे बरात की छुट्टी 2 मई को किया हैं। कोर्ट के मुस्लिम अधिवक्ताओं एवं अधिवक्ता क्लर्क द्वारा आवेदन दिया गया था जिसमें 3 की बजाय 2 को छुट्टी करने का आग्रह किया गया था। इस आवेदन के आलोक में 2 मई को छुट्टी निर्धारित की गई हैं। पहले 3 मई को न्यायालय का अवकाश था। लेकिन अब 3 मई को न्यायालय खुला रहेगा। लिपिक वर्ग का साक्षात्कार 1 से 8 मई तक

छपरा : व्यवहार न्यायालय के न्याय सदन में लिपिक वर्ग के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 1 मई से प्रात: 9:00 बजे से शुरू किया जाएगा जो 8 मई तक चलेगा। प्रत्येक दिन 46 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। पूरे बिहार में कुल 1927 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होना हैं जिसमें से 275 अभ्यर्थियों का सेंटर छपरा में पड़ा हैं। साक्षात्कार में सारण, सिवान व गोपालगंज के जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।

chat bot
आपका साथी