सिवान में मास्क जांच अभियान में कई लोगों से जुर्माने की वसूली

जिले के दारौंदा भगवानपुर आदि प्रखंडों में मंगलवार को प्रशासन ने मास्क जांच अभियान चला कर दर्जनों वाहन चालकों से जुर्माना की वसूली की। साथ ही कोरोना से बचाव को ले कोविड गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:31 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:31 PM (IST)
सिवान में मास्क जांच अभियान में कई लोगों से जुर्माने की वसूली
सिवान में मास्क जांच अभियान में कई लोगों से जुर्माने की वसूली

सिवान । जिले के दारौंदा, भगवानपुर आदि प्रखंडों में मंगलवार को प्रशासन ने मास्क जांच अभियान चला कर दर्जनों वाहन चालकों से जुर्माना की वसूली की। साथ ही कोरोना से बचाव को ले कोविड गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी। साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय में एनएच 331 पर सीओ युगेश दास के नेतृत्व में मास्क जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना मास्क के वाहन चलाने वाले 50 वाहन चालकों से 2500 रुपये जुर्माना के रूप में वसूली गई गई तथा मास्क लगाने की चेतावनी दी गई। इस दौरान चालकों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया गया। सीओ ने कहा कि बिना मास्क लगाए चलने वालों के खिलाफ करवाई की जाएगी। यह अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर इस मौके पर एएसआइ सीपी पासवान, सीआइ जनार्दन राम समेत अन्य पुलिस जवान उपस्थित थे। वहीं दारौंदा में सिवान-छपरा मुख्य एवं दारौंदा- महाराजगंज मुख्य पथ पर दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार तिवारी ने पुलिस बल की मौजूदगी में विशेष मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान 30 वाहन चालकों से जुर्माना की वसूली गई। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से निजात पाने के लिए मास्क लगाने तथा कोविड गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी गई। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन मास्क जांच अभियान चलाने के बाद भी लोग बिना मास्क के निकल पड़ते हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए दो गज की दूरी एवं मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना वायरस से तीसरी लहर से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। अपनी सुरक्षा के लिए लोगों को स्वयं जागरूक होना होगा।

chat bot
आपका साथी