पुरानी रंजिश को ले पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल

सिवान। प्रखंड के जसौली गांव में सोमवार की सुबह पूर्व के विवाद को ले अर्जुन यादव एवं सुशीला देवी के ब

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 09:34 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 09:34 PM (IST)
पुरानी रंजिश को ले पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल
पुरानी रंजिश को ले पत्थरबाजी, आधा दर्जन घायल

सिवान। प्रखंड के जसौली गांव में सोमवार की सुबह पूर्व के विवाद को ले अर्जुन यादव एवं सुशीला देवी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से ईंट-पत्थर भी चले। कई लोगों को हल्की चोटें आई।

सभी घायलों का इलाज स्थानीय लोगों की मदद से स्थानीय पीएचसी में कराया गया। बताया जाता है कि पिछले दिनों आई तेज आंधी में एक पक्ष के पेड़ की डाली टूटकर दूसरे पक्ष के धान के लग खेत में गिर गई, जिससे फसल को मामूली रूप से नुकसान पहुंचा। इसके बाद दोनों पक्षों में बकझक हो गई। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया,लेकिन सोमवार को इसी मामले में एकबार फिर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष के बीच मारपीट के साथ ही पत्थरबाजी हो गई,जिसमें कई लोगों को हल्की चोट लगी है। समाचार प्रेषण तक किसी पक्ष द्वारा थाने में आवेदन नहीं दिया गया था।

chat bot
आपका साथी