बाढ़ के पानी में डूबने से वृद्ध की मौत

सिवान। प्रखंड के गांव डुमरा मौजे टोला में गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक दसई बिद बताये जाते हैं। बताया जाता है कि दसई बिद डुमरा पेट्रोल पंप के रास्ते कहीं जा रहे थे तभी बाढ़ के पानी में पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में डूब गए। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो स्वजन उनकी खोजबीन में लग गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:14 AM (IST)
बाढ़ के पानी में डूबने से वृद्ध की मौत
बाढ़ के पानी में डूबने से वृद्ध की मौत

सिवान। प्रखंड के गांव डुमरा मौजे टोला में गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक दसई बिद बताये जाते हैं। बताया जाता है कि दसई बिद डुमरा पेट्रोल पंप के रास्ते कहीं जा रहे थे तभी बाढ़ के पानी में पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में डूब गए। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो स्वजन उनकी खोजबीन में लग गए। ग्रामीणों ने उनका शव पानी में उपलाते हुए देखा। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद उनका शव पानी से निकाला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्वजनों को दी। इस घटना के बाद स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पत्नी सुशीला देवी, पुत्र राजन कुमार, विकास कुमार, पुत्री नेहा कुमारी, मीरा कुमारी आदि स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था। घटना की जानकारी होते ही सीओ अजय कुमार ठाकुर, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बृजेश सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुरेश मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता हैप्पी सिंह, लोजपा नेता अनिल पासवान, जाप नेता दिलीप राम, उपेंद्र यादव, विजय यादव, निक्कू तिवारी आदि घटनास्थल पर पहुंच कर स्वजनों को सांत्वना दिया। स्वजनों ने सीओ से बाढ़ राहत आपदा कोष से सरकारी सहायता दिलाने की मांग की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी