सिवान में यास का असर, पूरे दिन हुई बारिश

चक्रवात यास के कारण शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक कर वर्षा होती रही। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गुरुवार की देर रात से उठी तेज हवाएं शुक्रवार की दोपहर तक जारी रहीं। वहीं हवा के साथ मूसलधार बारिश के कारण जहां लोगों को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ा वहीं कई स्थानों पर जलजमाव के कारण भी परेशानी उठानी पड़ी। चक्रवात यास के कारण जिले के सभी प्रखंडों में वर्षा हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 09:16 PM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 09:16 PM (IST)
सिवान में यास का असर, पूरे दिन हुई बारिश
सिवान में यास का असर, पूरे दिन हुई बारिश

सिवान । चक्रवात यास के कारण शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुक कर वर्षा होती रही। इससे आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। गुरुवार की देर रात से उठी तेज हवाएं शुक्रवार की दोपहर तक जारी रहीं। वहीं हवा के साथ मूसलधार बारिश के कारण जहां लोगों को बिजली की किल्लत का सामना करना पड़ा वहीं कई स्थानों पर जलजमाव के कारण भी परेशानी उठानी पड़ी। चक्रवात यास के कारण जिले के सभी प्रखंडों में वर्षा हुई है। बारिश और तेज हवा के कारण कहीं से किसी अनहोनी की खबर नहीं रही। इस दौरान न्यूनतम 15 और अधिकतम 22 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवाओं के कारण लोगों को ठंड का भी एहसास हुआ। शुक्रवार को दिन का अधिकतम जहां 26 डिग्री सेल्सियस रहा,जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार बारिश के कारण लोग अपने सामान्य काम तक नहीं कर पाए। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के प्रसार को कम करने व इसके रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के दौरान शहरी क्षेत्र में सुबह छह बजे से 10 बजे तक खुलने वाली दुकानों व प्रतिष्ठानों में भी इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। रोजमर्रा के कामकाज हुए प्रभावित : शुक्रवार को जिला मुख्यालय समेत प्रखंड क्षेत्र के इलाकों में चक्रवात यास का असर प्रभावी रूप से देखने को मिला, तेज रफ्तार हवा और रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों को घर के अंदर रहने के लिए मजबूर कर दिया। एक तरह से यह चक्रवात कोरोना की कमर तोड़ने के लिए भी काफी कारगर रहा। सड़कों पर लोगों की आवाजाही बिल्कुल ही नहीं रही। इस दौरान नदी क्षेत्र के किनारे बसे लोगों को अनहोनी की आशंका से भयभीत थे, सबसे ज्यादा परेशान तो वें लोग थे, जिनके घर फूस व टाट के हैं। जलजमाव से लोगों को परेशानी : रुक-रुक कर होने वाली बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया तो वहीं शहर की गली मोहल्लों की सड़कों पर जलजमाव के कारण शहरवासियों की परेशानी भी बढ़ाने का काम किया। शहर के श्रीनगर, आनंद नगर, महादेवा नई बस्ती, मखदुम सराय, गांधी मैदान, पकड़ी मोड़, डीआरडीए कार्यालय के समीप, आंबेडकर नगर, तरवारा मोड़, रामनगर समेत अन्य मोहल्लों में जलजामाव हो गया। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक ओर जहां लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए सफाई अभियान के तहत अपने हाथों को साफ रखने के लिए साबुन, हैंडवाश और सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे हैं तो वहीं अब बारिश के कारण हुए जलजमाव से संक्रमण फैलने को लेकर चितित हैं। बता दें कि इन मोहल्लों में सड़क पर दूषित जल जमाव के बाद लोगों को इन्ही गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी