सिवान में लॉकडाउन का दिखने लगा असर

कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर की सड़कों पर निर्धारित समय के बाद आवाजाही बिल्कुल ही कम देखी गई। इस बीच जो बिना काम के बाजारों में घूमते मिले उन्हें तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा टोक कर मास्क लगाने की लिए कहा गया। साथ ही बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत भी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 09:12 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 09:12 PM (IST)
सिवान में लॉकडाउन का दिखने लगा असर
सिवान में लॉकडाउन का दिखने लगा असर

सिवान । कोरोना की दूसरी लहर से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश में 15 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन के दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर की सड़कों पर निर्धारित समय के बाद आवाजाही बिल्कुल ही कम देखी गई। इस बीच जो बिना काम के बाजारों में घूमते मिले, उन्हें तैनात पुलिस कर्मियों द्वारा टोक कर मास्क लगाने की लिए कहा गया। साथ ही बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सख्त हिदायत भी दी गई।

बता दें कि लॉकडाउन के दौरान अब धीरे-धीरे लोग घरों में खुद को तालाबंदी करने की आदत डाल रहे हैं, लेकिन इन सबके बीच अभी भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो बेवजह या कुछ बहाना बनाकर शहर की सड़कों का नजारा देखने को व्याकुल हैं। गुरुवार की सुबह सात बजे से 11 बजे तक लोग बाजारों में खरीदारी करते देखे गए। 11 बजते ही जिला प्रशासन के हरकत में आते ही तेजी से दुकानें बंद होने लगीं। इस दौरान शहर के विभिन्न सड़क मार्गों पर अधिकारी भ्रमण करते हुए नजर आए। वहीं पुलिस ने बेवजह घूमने वाले लोगों को सबक भी सिखाया। पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए लोगों को घर का रास्ता भी दिखाया। लॉकडाउन के चलते शहर के श्रीनगर सुदर्शन चौक, गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, मालवीय चौक, बाटा मोड़, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़, तरवारा मोड़, स्टेशन चौक, डीएवी मोड़ समेत अन्य सभी स्थानों पर प्रशासन की सख्ती के कारण सन्नाटा नजर आया।

डीएम सहित अन्य पदाधिकारी घूम-घूमकर लेते रहे जायजा :

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पूरे जी जान से जुटे रहे। इनके प्रयास का असर भी देखने को मिला। डीएम अमित कुमार पांडेय भी शहर में घूम-घूमकर जायजा ले रहे थे। वहीं सदर एसडीओ रामबाबू बैठा, एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय, मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह पूरे दल-बल के साथ शहर में दिनभर गश्त करते नजर आए। एसडीओ ने बताया कि लोगों को समझाया गया कि लॉकडाउन उनकी सुरक्षा को लेकर किया गया है, ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में नहीं आएं। पुलिस और प्रशासन की ओर से आमजन की सुरक्षा को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। उनके साथ थोड़ी सख्ती भी बरती जा रही है।

नाम आवश्यक सेवा की ड्यूटी का और काट रहे मौज :

कई चेकिग प्वाइंट पर यह भी देखने को मिल रहा है कि आवश्यक ड्यूटी में शामिल प्रतिष्ठानों के कार्मिक मौज काट रहे हैं। वह मनमर्जी यहां-वहां भटक रहे हैं। पुलिस इन लोगों को रोक तो रही है, मगर आवश्यक ड्यूटी का जवाब सुनते ही छोड़ दे रही है। इसकी आड़ में तमाम कार्मिक मनमानी करते दिखे। यहीं नहीं अधिकांश लोग दवा की पर्ची लेकर बाजार में निकले ताकि प्रशासन द्वारा रोक-टोक करने पर पर्ची दिखाकर बचा जा सके।

chat bot
आपका साथी