आज मनेगा जिले का 49वां स्थापना दिवस

सिवान। जिले का 49वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत किए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 12:09 AM (IST)
आज मनेगा जिले का 49वां स्थापना दिवस
आज मनेगा जिले का 49वां स्थापना दिवस

सिवान। जिले का 49वां स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सभी कार्यक्रम कोविड-19 प्रोटोकाल के तहत किए जाएंगे। प्रभारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुमारी मनीषा ने बताया कि शुक्रवार को प्रथम राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की 136वीं जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान 11 बजे शहर के राजेंद्र उद्यान में स्थापित डा. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय व अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 11.30 बजे जीरादेई स्थित पैतृक आवास में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 11.45 बजे रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जबकि दोपहर 12.30 बजे खेल, प्रशासन, पुलिस, कला, शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चे दिखाएं अपना हुनर:

गुरुवार को दिव्यांग दिवस के पूर्व प्रखंडों के स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के बीच आयोजित विविध खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल आए बच्चों के बीच आज जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को जिलाधिकारी सम्मानित करेंगे। पूर्व राष्ट्रपति की जयंती की तैयारी को लेकर हुई बैठक

सिवान: महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजय हाता में तीन दिसंबर को पूर्व राष्ट्रपति डा. राजेंद्र प्रसाद की जयंती मनाने को लेकर बैठक हुई। डा. राजेंद्र प्रसाद स्मृति मंच के संयोजक रवि रंजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं भव्य तरीके से मनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का स्वागत अध्यक्ष पूर्व नगर पार्षद देवेंद्र गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, कौशलेंद्र प्रताप, प्रोफेसर सत्यम सिंह, डा. मुकेश कुमार, डा. अमित कुमार, राजू सिंह एवं अर्जुन गुप्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी