जंक्शन पर जल्द मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर, तकिया व सैनिटाइजर- मास्क

सिवान। कोरोना काल के दौरान ट्रेनों के एसी कोच में मिलने वाली तकिया चादर और कंबल की सेव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 05:55 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 05:55 PM (IST)
जंक्शन पर जल्द मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर, तकिया व सैनिटाइजर- मास्क
जंक्शन पर जल्द मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर, तकिया व सैनिटाइजर- मास्क

सिवान। कोरोना काल के दौरान ट्रेनों के एसी कोच में मिलने वाली तकिया, चादर और कंबल की सेवा को रेलवे ने बंद कर दिया था। इस कारण यात्रियों को घर से अतिरिक्त बेडरोल की व्यवस्था कर अपनी यात्रा आरंभ करनी पड़ रही थी, लेकिन जल्द ही सिवान जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को घर से चादर और कंबल लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जंक्शन पर जल्द ही यात्रियों को डिस्पोजेबल बेडरोल चादर, तकिया, कंबल मिलेंगे। जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर रेलवे ने जंक्शन पर डिस्पोजल कंबल और चादर बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। जंक्शन पर डिस्पोजल बेडरोल बिक्री को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संभवत जुलाई से इसकी सुविधा मिलेगी। बिक्री के लिए प्लेटफॉर्म पर काउंटर खोले जाएंगे। यात्री काउंटर पर अपने कंबल या चादर खरीद सकेंगे। सेट के साथ यात्रियों को सैनिटाइजर और मास्क भी मिलेगा। रास्ते में उपयोग करने के बाद उसका निस्तारण कर देंगे। अगर यात्री इनका उपयोग नहीं करते हैं तो घर भी ले जा सकते हैं। यात्रियों की जरूरत को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। वहीं, इससे कोरोना संक्रमण से बचाव में भी मदद मिलेगी। इसके लिए दर निर्धारित करने का कार्य कुछ माह पूर्व रेलवे के कुछ मंडलों ने कर दिया था। बता दें कि 22 मार्च 2020 से लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही यात्री ट्रेनों का संचालन बंद हो गया। एक जून 2020 से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ, लेकिन कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वातानुकूलित बोगियों से कंबल, चादर तकिया और पर्दे हटा लिए गए। जो अभी तक जारी हैं।

अलग-अलग संभावित किराया निर्धारित

मिली जानकारी अनुसार चादर, कंबल, तकिया व तौलिया का पूरा सेट 250 रुपये सिर्फ चादर लेने पर 50 रुपये सिर्फ कंबल लेने पर 100 रुपये चादर के साथ तकिया लेने पर 100 रुपये कंबल के साथ सिर्फ चादर लेने पर 200 रुपये यात्री को चुकाने होंगे। -

कहते हैं अधिकारी

जल्द ही जंक्शन पर डिस्पोजेबल बेडरोल की शुरुआत होगी। सिवान एवं छपरा जंक्शन के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। मामूली कीमत पर यात्री कंबल, चादर, तकिया, सैनिटाइजर और मास्क ले सकेंगे।

गणेश यादव, डीसीआइ सिवान जंक्शन

chat bot
आपका साथी