अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ प्रभावितों को सहायता पहुंचाने पर हुई चर्चा

सिवान। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को बाढ़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख लखन मांझी की अध्यक्षता में हुई। राज्य सरकार के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि पहुंचाने के लिए आपदा विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र के आलोक में डीएम के निर्देश पर इस बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि भगवानपुर में सामुदायिक किचेन की व्यवस्था बेहतर रूप से चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM (IST)
अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ प्रभावितों को सहायता पहुंचाने पर हुई चर्चा
अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ प्रभावितों को सहायता पहुंचाने पर हुई चर्चा

सिवान। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में बुधवार को बाढ़ राहत अनुश्रवण सह निगरानी समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख लखन मांझी की अध्यक्षता में हुई। राज्य सरकार के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि पहुंचाने के लिए आपदा विभाग के प्रधान सचिव द्वारा जारी किए गए पत्र के आलोक में डीएम के निर्देश पर इस बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि भगवानपुर में सामुदायिक किचेन की व्यवस्था बेहतर रूप से चल रही है। सांसद ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। बाढ़ पीड़ितों को छह हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा को अमलीजामा पहनाने के लिए आवश्यक विमर्श के लिए इस आपात बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में एक- एक कर मुखिया द्वारा पंचायतों में बाढ़ प्रभावित की जानकारी दी गई। बैठक में तिरपाल, नाव, रोशनी आदि की मांग मुखिया द्वारा की गई। बाढ़ पीड़ितों को चिह्नित कर उनके बैंक खाते में छह हजार रुपये सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए टीमों के गठन का निर्णय लिया गया। यह टीम बाढ़ से प्रभावित लोगों का सर्वेक्षण कर विहित प्रपत्र में रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों के बैंक खाते में छह हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। बैठक में विधायक समेत बीडीओ डॉ. अभय कुमार, सीओ युगेश दास, कल्याण पदाधिकारी बसंत कुमार सिंह, थानाध्यक्ष विपिन कुमार, डॉ. अनिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय, उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह, मुखिया जयशंकर चौरसिया, सुभाष सिंह, लालबाबू साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुजीत पांडेय, जदयू प्रखंड अध्यक्ष लक्षण देव पटेल, राजद प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रसाद, उमाशंकर साहू, जितेंद्र पासवान, पवन सिंह, अमरनाथ श्रीवास्तव, हीरा मांझी, सत्येंद्र राम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी