सिवान में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

बसंतपुर और भगवानपुर प्रखंड में सोमवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:19 PM (IST)
सिवान में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा
सिवान में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

सिवान । बसंतपुर और भगवानपुर प्रखंड में सोमवार को भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।

जानकारी के अनुसार बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित गांधी आश्रम में सोमवार को भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में भाजपा कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर चर्चा की गई। साथ ही कोरोना से बचाव के साथ टीका लेने के लिए लोगों को जागरूक करने पर बल दिया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त अनाज वितरण की निगरानी करने का निर्णय लिया गया। मौके पर राजीव रंजन पांडेय, संजय पांडेय, राजेंद्र तिवारी, अखिलेश पांडेय, मुखिया सोनू सिंह, राजीव सिंह, यशवंत सिंह, नवल सिंह, नन्हें ठाकुर, रामेश्वर मांझी, भानु प्रताप, रमेश साह, सत्यदेव साहनी, नितेश कुमार दुबे, उपेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे। वहीं भगवानपुर हाट में भाजपा पश्चिमी मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष गिरिशदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिला मंत्री सह विधानसभा प्रभारी अवधेश कुमार पांडेय ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बहुत बड़ी भूमिका निभानी है। जिला परिषद की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार को विजयी बनाने का काम पार्टी के कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य पार्टी समर्थित उम्मीदवारों को विजयी बनाना है। बैठक में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल राज पांडेय, आइटी सेल संयोजक अमित कुमार, मंडल उपाध्यक्ष नीरज सिंह, विपिन मिश्रा, राज किशोर प्रसाद, बच्चा सिंह, सत्येंद्र सिंह, राकेश सिंह, राजेश्वर मिश्रा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी