सिवान में जल जीवन हरियाली दिवस पर वैकल्पिक फसल व टपकन सिचाई पर हुई चर्चा

जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के कर्मी मौजूद थे। वैकल्पिक फसल टपकन सिचाई जैविक खेती एवं अन्य नई तकनीकों का उपयोग आदि विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 05:30 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 05:30 PM (IST)
सिवान में जल जीवन हरियाली दिवस पर वैकल्पिक फसल व टपकन सिचाई पर हुई चर्चा
सिवान में जल जीवन हरियाली दिवस पर वैकल्पिक फसल व टपकन सिचाई पर हुई चर्चा

सिवान । जिला परिषद सभागार में मंगलवार को जल जीवन हरियाली दिवस का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त दीपक सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कृषि विभाग के कर्मी मौजूद थे। वैकल्पिक फसल, टपकन सिचाई, जैविक खेती एवं अन्य नई तकनीकों का उपयोग आदि विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान कृषि भवन, पटना में आयोजित कार्यक्रम को का प्रसारण दिखाया गया। जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में तीन योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इसमें संरचना के तहत किसानों के खेतों में तालाब का निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर लक्ष्य का निर्धारण भी कर लिया गया है। निर्धारित लक्ष्य 247 के विरुद्ध 114 तालाब निर्माण के लिए विभाग द्वारा कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। इसके लिए 20 गुणा 20 फीट व आठ फीट गहरा तालाब का निर्माण करना है। इन्हीं तालाबों में वर्षाजल को संचयित किया जाएगा। इससे खेतों की सिचाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर टपकन सिचाई को ध्यान में रखते हुए आम, केला अमरूद आदि की खेती की जा रही है। जिला उद्यान विभाग द्वारा 66 एकड़ में इनकी खेती की जा रही है। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में ज्यादातर सब्जी व केला की खेती की गई है। डीडीसी ने कहा कि जनभागीदारी से जल जीवन हरियाली अभियान को सफल बनाया जा सकता है। योजना के सफल कार्यान्वयन में कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव, जिला लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता विनोद कुमार, मनरेगा के डीपीओ दिलीप कुमार, कनीय अभियंता सुरेश कुमार, लेखा पदाधिकारी नृपेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी