पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के लिए हुआ नामांकन

संसू पचरुखी (सिवान) पचरुखी भाजपा मंडल अध्यक्ष पद हेतु चुनाव के लिए सोमवार को प्रक्रिया शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 07:25 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 07:25 PM (IST)
पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के लिए हुआ नामांकन
पश्चिमी मंडल अध्यक्ष के लिए हुआ नामांकन

संसू, हसनपुरा (सिवान) : प्रखंड के उसरी पंचायत के माई राम मठिया स्थित मंदिर के प्रांगण में सोमवार को हसनपुरा पश्चिमी चुनाव प्रभारी बबलू कुमार साह, सह प्रभारी अनंत साहनी के नेतृत्व में हसनपुरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष का नामांकन किया गया। इस दौरान चार व्यक्तियों ने

अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन में लक्ष्मीकांत पाठक, जितेंद्र यादव एवं राजू गुप्ता ने एक सेट में फार्म भरा। भाजपा संगठन चुनाव प्रक्रिया के बाद प्रदेश के दिशानिर्देश पर मंडल अध्यक्ष पद की घोषणा की जाएगी। नामांकन में कृष्णा प्रसाद, रविशंकर चौरसिया, नागमणि यादव, मनोज जायसवाल, संतोष सोनी, पलटू कुमार, वृजानंद शर्मा, शशिभूषण गुप्ता, आलोक जायसवाल, आलोक गुप्ता, रजनीकांत श्रीवास्तव, मुंद्रिका महतो, वृजकिशोर गुप्ता, अर्जुन कुमार सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। पचरुखी मंडल अध्यक्ष पद को ले छह प्रत्याशी

संसू, पचरुखी (सिवान): पचरुखी भाजपा मंडल अध्यक्ष पद हेतु चुनाव के लिए सोमवार को प्रक्रिया शुरू हो गई। इस क्रम में प्रखंड क्षेत्र गंहरिया गांव में भाजपा जिला महामंत्री नंदप्रसाद चौहान, भाजपा पचरुखी मंडल चुनाव प्रभारी पूनम गिरि व सह चुनाव प्रभारी प्रभारी त्रिलोकी पटेल की मौजूदगी में नामांकन हुआ। इस दौरान छह लोगों ने पचरुखी सदर भाजपा मंडल अध्यक्ष के लिए नामांकन किया, जिसमें अवधेश कुमार, शंभू सिंह, अंबालाल शर्मा, धनंजय साह, असंतोष कुमार आडवाणी और नरेंद्र साह शामिल हैं। साथ ही जिला प्रतिनिधि पद के लिए त्रिलोकी सिंह पटेल ने नामांकन किया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी