सिवान में बैठक में गुणत्तापूर्ण चावल गिराने का लिया गया निर्णय

सिवान शहर के सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में मंगलवार को बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केंद्र पर गुणवत्तापूर्ण चावल गिराने का निर्णय लिया गया। बैठक में पैक्स व मिलरों द्वारा दिए जा रहे बिहार राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केंद्र के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 05:13 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 05:13 PM (IST)
सिवान में बैठक में गुणत्तापूर्ण चावल गिराने का लिया गया निर्णय
सिवान में बैठक में गुणत्तापूर्ण चावल गिराने का लिया गया निर्णय

सिवान । सिवान शहर के सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में मंगलवार को बैंक के अध्यक्ष रामायण चौधरी की अध्यक्षता बैठक आयोजित की गई। इसमें राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केंद्र पर गुणवत्तापूर्ण चावल गिराने का निर्णय लिया गया। बैठक में पैक्स व मिलरों द्वारा दिए जा रहे बिहार राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केंद्र के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इसपर पैक्स अध्यक्षों द्वारा बताया गया कि समिति द्वारा किसानों से प्राप्त धान भिन्न- भिन्न प्रभेद का होता है। उसका ग्रेडेशन करके गोदामों में नहीं रखा जाता है। साथ ही उसकी अलग-अलग कुटाई नहीं की जाती है। जिसके चलते एक तरह का चावल नहीं बन पाता है। अपने यहां अन्य राज्यों की तरह सोलटैक्ट की व्यवस्था नहीं है। विभाग द्वारा साधारण अरवा चावल देने का आदेश है। वर्ष 2011-12 से ही इन्हीं मिलरों द्वारा चावल दिया जाता रहा है। जिसकी कोई शिकायत नहीं आई है। इस वर्ष प्राकृतिक आपदा करोना व फसल में हारदा रोग लगने से धान की कुटाई के बाद चावल अधिक टूट रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में चावल गिराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लेना है। बैठक में पैक्स सह व्यापारमंडल अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, जगलाल ठाकुर, सुरेंद्र गुप्ता, संजय पांडेय, रंजन सिंह, अनिल सिंह, अरुण कुमार जयसवाल, अनिल सिंह, ह्दया पांडेय, गुरूशरण, सत्यनारायण सिंह, रामसिगार यादव, सुरेंद्र सिंह, संतोष मिश्रा, अशोक यादव, हरेंद्र यादव, ब्रजेश यादव, संतोष सिंह, अफताब आलम, मुन्ना सिंह, ब्रजकिशोर यादव, बाबूलाल गुप्ता, अखिलेश्वर तिवारी, मनीलाल प्रसाद, अंबिका प्रसाद आदि कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी