नहाने के दौरान डूबी दो बच्चियों का भी शव बरामद

सिवान। थाना क्षेत्र के जलालपुर में झोर पुल के पास मंगलवार को जन्माष्टमी के मौके पर नहाने के दौरान डूबी तीन बच्चियों में दो का शव बुधवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। जिनकी शिनाख्त अनीशा तथा रीता के रूप में हुई। जबकि मंगलवार को पुष्पा का शव देर शाम बरामद किया गया था। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 12:06 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:15 AM (IST)
नहाने के दौरान डूबी दो बच्चियों का भी शव बरामद
नहाने के दौरान डूबी दो बच्चियों का भी शव बरामद

सिवान। थाना क्षेत्र के जलालपुर में झोर पुल के पास मंगलवार को जन्माष्टमी के मौके पर नहाने के दौरान डूबी तीन बच्चियों में दो का शव बुधवार की सुबह ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। जिनकी शिनाख्त अनीशा तथा रीता के रूप में हुई। जबकि मंगलवार को पुष्पा का शव देर शाम बरामद किया गया था। घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह उमाशंकर सिंह कॉलेज के समीप मछली पकड़ने के लिए रखे जाल के समीप अनीशा का शव दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अनीशा का शव बाहर निकाला। इसके बाद रीता के शव की खोजबीन शुरू की गई। कुछ ही देर में रीता कुमारी का भी शव मिल गया। शव मिलते ही लोगों की भीड़ उमड़ गई। स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सीओ पारसनाथ राय ने बताया कि प्रत्येक बच्ची के स्वजनों को चार -चार लाख रुपये की राशि आपदा मद से दी जाएगी। ज्ञात हो कि मंगलवार को झोर पुल के पास नहाने के दौरान जलालपुर निवासी जतन मांझी की पुत्री पुष्पा, राजदेव महतो की पुत्री अनीशा एवं जयनारायण महतो की पुत्री रीता गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गईं थी। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। काफी मशक्कत के बाद पुष्पा कुमारी का शव बरामद कर लिया गया। सूचना मिलते ही सीओ पारसनाथ राय, थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच कर गए। शव को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई। काफी खोजबीन के बाद भी लापता अनीशा व रीता कुमारी का शव नहीं मिला था। इसके बाद बुधवार को दोनों शव ग्रामीणों ने खोज निकाला। इस घटना के बाद स्वजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया है।

chat bot
आपका साथी