करंट लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

थाना क्षेत्र के सेवतापुर में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की मौत करंट लगने से हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गचा। मृतक सेवतापुर मालिकान निवासी सुभाष सिंह बताया जाता है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 04:19 PM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 04:19 PM (IST)
करंट लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत
करंट लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

सिवान । थाना क्षेत्र के सेवतापुर में सोमवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की मौत करंट लगने से हो गई। इस घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गचा। मृतक सेवतापुर मालिकान निवासी सुभाष सिंह बताया जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया। बताया जाता है कि सुभाष सिंह अपने खेत में धान की फसल बजरंग मोड़ के निकट गया था। धान की फसल काटने के बाद उसे बांधने के लिए कुछ दूर स्थित गड्ढे में एकत्रित बारिश के पानी में पुआल को भिगोने के लिए गया था। इसके बाद वह अपने खेत में लौट रहा था तभी विद्युत खंभा से लटक रहे ढीले तार से स्पर्श हो गया जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो स्वजन चितित होकर उसे खोजने निकले। स्वजन सुभाष सिंह को खेत में मृत पाया। घटना की जानकारी होते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। विद्युत विभाग के विरुद्ध ग्रामीणों में आक्रोश :

करंट लगने से हुई सुभाष सिंह की मौत के बाद ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों के विरुद्ध काफी आक्रोशित थे। ग्रामीणों का कहना था कि पोल से लटक रहे विद्युत तार को ठीक करने के लिए कुछ महीने पूर्व विद्युत विभाग को आवेदन दिया गया था। इसके बावजूद तार ठीक नहीं किया गया। अगर विभाग तार को ठीक कर दी होती तो यह घटना नहीं घटती। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से विद्युत तार को ठीक कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी